आज से वैशाख माह प्रारंभ, ऐसा करने से प्रसन्न होंगे त्रिदेव

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

28 अप्रैल दिन बुधवार को वैशाख मास की शुरुआत हो रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह भगवान विष्णु का अत्यंत प्रिय मास में से एक माना जाता है। पंचांग के अनुसार इस महीने में अक्षय तृतीया, गंगा सप्तमी,वरुथिनी, एकादशी, परशुराम जयंती,  शंकराचार्य जयंती, गंगा सप्तमी पूजन तथा नरसिम्हा जयंती जैसे महत्वपूर्ण वह बड़े पर्व पड़ते हैं। जिससे इस मास की विशेषता कहीं गुना बढ़ जाती है।

ज्योतिष मान्यता के अनुसार इस महीने में खासतौर पर ब्रह्मा, विष्णु, महेश की पूजा करने का विधान होता है। कहा जाता है कि इन्हें प्रसन्न करने का सबसे उत्तम समय यही होता है। बल्कि केवल इन्हें जल्द अर्पित करने से ही जातक की तमाम तरह की इच्छाएं पूरी होती है तथा त्रिदेव प्रसन्न होकर अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं।

बता दें पंचांग के अनुसार वैशाख का महीना 28 अप्रैल बुधवार से प्रारंभ होकर 26 मई तक चलेगा तो वही तेलुगु, कन्नड़, मराठी तथा गुजराती पंचांग के अनुसार यह मास 12 मई 2021 से आरंभ होकर 10 जून 2021 तक समाप्त होगा।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

ज्योतिष बताते हैं कि इस महीने में भी अन्य महीनों की तरह कुछ खास नियमों के पालन की आवश्यकता होती है। तो क्या है वह नियम आइए जानते हैं |

धर्म शास्त्र के अनुसार इस मास में प्रातः जल्दी उठना चाहिए।

स्नानादि से निवृत्त होकर सबसे पूर्व सूर्य देवता को अर्घ्य देना चाहिए।

इसके उपरांत भगवान विष्णु ब्रह्मा जी तथा भगवान शंकर यानी त्रिदेव को श्रद्धा पूर्वक जल अर्पित करना चाहिए।

अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों में दान करना चाहिए।

खास तौर पर पक्षियों के लिए जल्द भोजन की आवश्यकता करनी चाहिए, क्योंकि कहा जाता है कि इस मास में गर्मी अधिक होने लगती है, इसलिए मनुष्य को अपने साथ-साथ पशु पक्षियों का भी अधिक ध्यान रखना चाहिए।

इसके अलावा व्यक्ति को प्याऊ की स्थापना करनी चाहिए, घर के बाहर जल से भरे पात्र रखनी चाहिए।

खास तौर पर बताया जाता है कि इस मास में छाता आदि का दान जरूर करना चाहिए।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।