Vijaya Ekadashi Vrat Katha: रावण पर व‍िजय पाने को श्री राम ने रखा था व‍िजया एकादशी व्रत, कथा से जानें महत्‍व

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

हिंदू पंचांग के अनुसार, फाल्गुन का महीना अंतिम महीना होता है। फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को विजया एकादशी के नाम से जाना जाता है। सनातन धर्म में विजया एकादशी बहुत महत्वपूर्ण होती है। ऐसा कहा जाता है कि विजया एकादशी पर श्रीहरि की पूजा करना बहुत फायदेमंद होता है। जो भक्त श्रद्धा भाव से विजया एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा करता है और व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होती हैं साथ में उस इंसान को हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

इस वर्ष विजया एकादशी 9 मार्च को मनाई जाएगी। विजया एकादशी के दिन भजन-कीर्तन करना लाभदायक माना जाता है। इस दिन ब्राह्मणों को भोजन करवाने से और दान देने से घर में सुख-शांति का वास होता है। ‌कहा जाता है कि विजया एकादशी पर पूजा करके कथा अवश्य सुननी चाहिए इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और वरदान देते हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

विजया एकादशी व्रत कथा ह‍िंदी में

पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में एक बार धर्मराज युधिष्ठिर ने विजया एकादशी का महत्व जानना चाहा। भगवान श्री कृष्ण ने उन्हें कहा कि नारद मुनि ने भी भगवान ब्रह्मा से यही प्रश्न पूछा था। धर्मराज युधिष्ठिर की जिज्ञासा को शांत करने के लिए श्री कृष्ण ने उन्हें विजया एकादशी व्रत की महिमा को बताते हुए कहा कि जब भगवान श्री राम वानर सेना के साथ माता सीता को लंका से आजाद कराने जा रहे थे तब रास्ते में उनका सामना एक विशाल समुद्र से हुआ था। यह समुद्र वानर सेना के लिए हानिकारक साबित हो सकती थी इसीलिए भगवान राम समुद्र को पार करने के लिए रास्ता ढूंढ रहे थे।

भगवान राम ने लक्ष्मण से इस विशालकाय समुद्र को ‌पार करने के लिए उपाय पूछा तब लक्ष्मण ने उन्हें कहा कि आधे योजन पर वकदालभ्य नाम के एक ऋषि रहते हैं जिनके पास कोई ना कोई रास्ता जरूर होगा। लक्ष्मण की बात मान कर भगवान राम वकदालभ्य मुनिवर से मिलने चले गए। वकदालभ्य मुनिवर ने भगवान राम को एकादशी व्रत करने का उपाय बताया और कहा कि यह व्रत समुद्र पार करने के साथ लंका पर विजय प्राप्त करने में आपकी मदद करेगा। वकदालभ्य ऋषि की बात मानकर भगवान राम, लक्ष्मण, हनुमान और सुग्रीव समेत पूरी वानर सेना ने विजया एकादशी पर व्रत रखा और माता सीता को रावण के बंधन से आजाद करवा कर लाए

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
391 Comments