कपड़े दिन के मुताबिक पहने, काम कभी नहीं बिगड़ेंगे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

हफ्ते में कुल सात दिन होते हैं। प्रत्येक दिन की अपनी अहमियत, रंग और ऊर्जा होती है। ज्योतिष के अनुसार, अगर दिन के अनुसार रंग का चयन करके कपड़े पहने जाएं तो उस दिन की ऊर्जा और ज्यादा प्रबल हो जाती है, साथ ही बुरे ग्रहों का असर कम होता है। इसका असर हमारे व्यक्तित्व पर पड़ता है। ऐसे में हम जहां भी जाते हैं, जिस काम से जाते हैं, वहां पॉजिटिव एनर्जी के साथ जाते हैं। अपना काम पूरी लगन से करते हैं, इसका व्यक्तियों पर अच्छा असर पड़ता है तथा हमारे सारे काम बनते चले जाते हैं।

हफ्ते के अनुसार किस दिन कौन से रंग के पहनने चाहिए कपड़े:-

1- सोमवार का दिन भोलेनाथ का दिन कहा जाता है। सोमवार का स्वामी चंद्र होता है जो कि शीतलता का प्रतीक है। इस दिन हल्के रंग के ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो आंखों को सुकून दें। सफेद, क्रीम, हल्के गुलाबी, आसमानी तथा हल्के पीले रंग के कपड़े इस दिन पहने जा सकते हैं।

2- मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान बाबा को समर्पित है। मंगलवार के दिन चटक रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए। इस दिन केसरिया, नारंगी, पीला, लाल रंग पहनने से भीतरी उत्साह तथा कार्य क्षमता में वृद्धि होती है।

3- बुधवार का दिन प्रभु श्री गणेशजी को सर्मपित होता है। गणेश जी को हरे रंग की दूर्वा प्रिय होती है। इस दिन हरे रंग या उससे मिलते जुलते रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसे पहनने से बुध संबंधी परेशानियां नहीं होंगी।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

4- प्रभु श्री विष्णु को गुरुवार का दिन समर्पित होता है। इस दिन पीले रंग, सुनहरे अथवा नारंगी रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इसके अतिरिक्त घर से निकलते वक़्त हल्दी का तिलक अवश्य लगाएं। इससे आपकी सकारात्मक ऊर्जा और बेहतर होगी तथा आपके काम सरलता से बनेंगे।

5- शुक्रवार का दिन देवी मां का दिन होता है। मातारानी को लाल रंग पसंद होता है। इसलिए लाल रंग के कपड़े पहनें। इसके अतिरिक्त फूलों वाले प्रिंट के कपड़े धारण करें।

6- शनिवार का दिन कर्मफल दाता शनि देव को समर्पित है। शनिदेव को काला, नीला रंग प्रिय होता है। शनिवार के दिन काला, गहरा भूरा, गहरा नीला, जामुनी, बैंगनी आदि गहरे रंग के वस्त्र धारण करना चाहिए।

7- रविवार सूर्य देव का दिन माना जाता है। सूर्यदेव को भी लाल रंग बहुत प्रिय है। इस दिन लाल, नारंगी तथा पीले और सुनहरे रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे तेज में बढ़ोतरी होती है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।