पहनते हैं लहसुनिया करता है केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मदद , ये समझे कब होता है नुकसानदायक

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

व्यापार और कार्य में लहसुनिया पहनने से फायदा मिलता है। इसे धारण करने से किसी की नजर नहीं लगती। लेकिन इसे पहनते समय कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, नहीं तो ये नुकसान भी पहुंचा सकता है। आगे जानिए इससे जुड़ी खास बातें.

1. लहसुनिया रत्न तर्जनी उंगली में पहनना चाहिए क्योंकि गुरु की राशि धनु में उच्च का होता है। इस रत्न को सोना या तांबे की अंगूठी में पहनना शुभ रहता है।
2. कुंडली के किसी भी भाव में अगर मंगल, बृहस्पति और शुक्र के साथ में केतु हो तो लहसुनिया पहनना शुभ रहता है।
3. कुंडली में दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें, नवें और दसवें भाव में यदि केतु हो तो लहसुनिया पहनना लाभकारी सिद्ध होता है। केतु त्रिकोण में हो अर्थात केतु 1, 2, 4, 5, 7, 9, 10 भाव में हो लहसुनिया पहनने से फायदा होता है।
4. केतु सूर्य के साथ हो या सूर्य से दृष्टि संबंध हो तो भी लहसुनिया धारण करना चाहिए।
5. केतु की महादशा और अंतर्दशा में भी लहसुनिया धारण करना अत्यंत फलदायक होता है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

6. लाल किताब के अनुसार तीसरे और छठे भाव में केतु है तो लहसुनिया नहीं पहनना चाहिए वर्ना नुकसान होने की संभावना रहती है।
7. इस रत्न को हीरे के साथ कभी भी नहीं पहनना चाहिए, क्योंकि इससे बार-बार दुर्घटना के योग बनता रहेगा।
8. लहसुनिया के साथ- माणिक्य, मूंगा, पुखराज, मोती वर्जित है।
9. यदि लहसुनिया में चमक ना हो तो उसे धारण नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे धन की हानि होती है।
10. दोषयुक्त या धारियां, धब्बे, छींटे या छेद युक्त लहसुनिया धारण नहीं करना चाहिए। यह नुकसानदायक होता है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।