अक्षय तृतीया कब है ? आखिर इस दिन सोना खरीदना क्यों शुभ होता है

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन कई शुभ कार्य किए जाते हैं। हिंदू पंचाग के मुताबिक, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन दान- पुण्य करने की खास अहमियत होती है। अक्षय तृतीया के दिन विवाह, गृह प्रवेश, धार्मिक अनुष्ठान करना शुभ माना गया है। इस दिन सोना क्रय करना बहुत शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन सोना खरीदने से पीढ़ियों के साथ बढ़ता है। इस बार अक्षय तृतीया 14 मई 2021 को है।

अक्षय तृतीया की शुभ मुहूर्त:-
अक्षय तृतीया का आरंभ- 14 मई 2021 को प्रातः 05 बजकर 38 मिनट से
अक्षय तृतीया का समापन- 15 मई 2021 को प्रातः 07 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। पूजा का शुभ मुहूर्त- प्रातः 05 बजकर 38 मिनट से दोपगृहर 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

महत्व:-
अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त के रूप में देखा जाता है। इस दिन कई शुभ कार्यों को किया जाता है। इस दिन प्रभु श्री विष्णु तथा माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन विधि-विधान से आराधना करने से आपकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती है। इस शुभ दिन परशुराम जी का जन्म हुआ था। शास्त्रों के मुताबिक, इस दिन पितरों को तर्पण देने बहुत लाभदायक होता है।

पौराणिक कथा:-
पौराणिका कथा के मुताबिक, इस दिन सुदामा अपने बचपन के मित्र श्री कृष्ण के द्वार अपने परिवार के लिए आर्थिक मदद मांगने गए थे। सुदामा भेंट के रूप में श्री कृष्ण के लिए मुट्ठी भर पोहे लेकर गए थे। किन्तु सुदामा देने में संकोच कर रहे थे। किन्तु कृष्ण ने मुट्ठी भर पोहा लेकर खाया तथा अपने मित्र सुदामा का आदर सत्कार किया। कृष्ण का आदर सत्कार देखकर सुदामा बहुत प्रसन्न हुए तथा कृष्ण से आर्थिक मदद के बारे में बिना कहे अपने घर की तरफ निकल पड़े। सुदामा अपने घर पहुंचकर दंग रह गए। उन्होंने देखा कि पुराने झोपड़े की जगह भव्य महल है तथा पत्नी और बच्चों ने नए वस्त्र और गहने पहने हैं। सुदामा समझ गए कि ये सब श्री कृष्ण का आशीर्वाद है। इसके पश्चात् से ही अक्षय तृतीया के दिन को धन और सुख- समृद्धि के रूप में माना जाता है

 [/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।