बेटी से बात करने से रोका तो पिता की कर दी हत्या 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह एक 38 वर्षीय शख्स की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। इस शख्स का गुनाह बस इतना था कि उसने एक युवक को अपनी नाबालिग बेटी से बात करने से मना किया था। इस बात से गुस्साए युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसे चाकुओं से गोद डाला। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

18 साल का है आरोपी

जबलपुर शहर के गोरखपुर थाना प्रभारी बृजभान सिंह ने बताया कि बुधवार की रात बृजमोहन नगर इलाके में बसंत पटेल की चाकू गोद कर हत्या कर दी गयी। पटेल ने आरोपियों में से एक अभिषेक (18) को अपनी 14 वर्षीय बेटी से बात करने पर आपत्ति जतायी थी। यह बात अभिषेक को काफी ज्यादा नागवार गुजरी और उसने यह खतरनाक कदम उठा लिया।

मौके से हो गए फरार

थाना प्रभारी बृजभान सिंह ने बताया कि तीनों आरोपी अभिषेक उर्फ नमन, उसके पिता राजाराम (45) और आदित्य (19) पीड़ित पर हमला करने के बाद मौके से फरार हो गए। सिंह ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित के पेट में चाकू लगा था। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, जब उसकी मौत हो गई।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।