12 माह में कौन-कौन सी एकादशी आती है, जानिए उनके नाम

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

हमारे सनातन धर्म में व्रत एवं उपवास का महत्वपूर्ण स्थान होता है। हिन्दू परंपरा के व्रत व उपवास की चर्चा एकादशी के व्रत के बिना अधूरी है।

शास्त्रानुसार एकादशी का व्रत करना सभी हिन्दू धर्मावलंबियों के लिए श्रेयस्कर बताया गया है। वैष्णवों के लिए तो एकादशी का व्रत करना अनिवार्य है। शास्त्रों में एकादशी का व्रत महान पुण्यदायी व पापों को क्षय करने वाला बताया गया है। प्रत्येक मास में दो एकादशी व्रत आते हैं। प्रत्येक मास की एकादशी का एक विशेष नाम होता है। आइए जानते हैं संपूर्ण द्वादश (बारह) मास की एकादशी के नाम क्या हैं –

माह – पक्ष- एकादशी का नाम

1. चैत्र-   कृष्ण पक्ष : पापमोचनी, शुक्ल पक्ष : कामदा

2. वैशाख- कृष्ण पक्ष : वरूथिनी शुक्ल पक्ष : मोहिनी

3. ज्येष्ठ- कृष्ण पक्ष : अपरा शुक्ल पक्ष : निर्जला

4. आषाढ़- कृष्ण पक्ष : योगिनी शुक्ल पक्ष : देवशयनी

5. श्रावण-  कृष्ण पक्ष : कामिका शुक्ल पक्ष : पवित्रा

6. भाद्रपद- कृष्ण पक्ष : अजा शुक्ल पक्ष : पद्मा

7. आश्विन- कृष्ण पक्ष : इंदिरा शुक्ल पक्ष : पापांकुशा

8. कार्तिक- कृष्ण पक्ष : रमा शुक्ल पक्ष : देवप्रबोधिनी

9. मार्गशीर्ष- कृष्ण पक्ष : उत्पत्ति शुक्ल पक्ष : मोक्षदा

10. पौष- कृष्ण पक्ष : सफला शुक्ल पक्ष : पुत्रदा

11. माघ- कृष्ण पक्ष : षट्तिला शुक्ल पक्ष : जया

12. फाल्गुन- कृष्ण पक्ष : विजया शुक्ल पक्ष : आमलकी

 

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
14 Comments