Press "Enter" to skip to content

अप्राकृतिक सेक्स का शौक’ के कारण पत्नी साथ रहना नहीं चाहती, दर्ज हुआ केस

Mp News in Hindi – ग्वालियर में एक महिला ने पति पर अप्राकृतिक सेक्स का आरोप लगाया है। जब महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने उसे पीटना शुरू कर दिया।

यह भी कहा कि ‘अप्राकृतिक सेक्स करना मेरा शौक है।’ इसके बाद वह फिर ऐसी ही हरकत करने लगा। पति के इस शौक से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर के हजीरा इलाके के चंदनपुरा में रहने वाली 25 वर्षीय महिला की शादी 6 महीने पहले गोले के मंदिर पर रहने वाले सुमेश से हुई है। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी की दूसरी रात से ही उसका पति उसके साथ अप्राकृतिक  सेक्स करने लगा।

वह कुछ दिनों तक सहती रही। इसके बाद जब यह मामला बढ़ता गया तो उसने यह बात अपनी मां को बताई। इसके बाद पति उसके साथ मारपीट करने लगा।

कुछ दिन बाद पति ने फिर से यह हरकत शुरू कर दी। उसके बाद वह फिर अपनी पत्नी के साथ अप्राकृतिक सेक्स करने लगा। पति की हरकतों से परेशान महिला ने पुलिस से शिकायत की है।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ अप्राकृतिक सेक्स कर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना देने का मामला दर्ज किया है। एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया है कि पीड़ित महिला का पति सनकी है। यही कारण है कि वह महिला को लगातार प्रताड़ित करता है।
Spread the love
More from Madhya Pradesh NewsMore posts in Madhya Pradesh News »