तेजी से चल रहा इंदौर मेट्रो कॉरिडोर के साथ 16 स्टेशन का काम, स्टेशन की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल साइकिल पार्किंग के लिए रहेगी विशेष सुविधा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

इंदौर / सदभावना पाती  इंदौर में मेट्रो कॉरिडोर के साथ 16 स्टेशन बनाने के लिए पाइलिंग का काम भी चल रहा है। शहर में मेट्रो चलाने के लिए घर से गंतव्य तक की यात्रा (लास्ट माइल कनेक्टिविटी) को सुविधाजनक बनाने पर काम किया जाएगा।

इसमें मेट्रो स्टेशनों के नीचे पार्किंग तो बनाई ही जाएगी, साथ ही ई-रिक्शा से जोड़ने का प्रयास भी किया जाएगा। इससे यात्री अपने घरों से ई-रिक्शा या अन्य माध्यम से स्टेशन तक पहुंच कर मेट्रो में सवार हो सकेंगे। इसके अलावा सभी स्टेशनों की इमारत पर्यावरण हितैषी (ग्रीन बिल्डिंग) होगी। इनकी छतों पर सोलर पैनल लगाकर बिजली भी बनाई जाएगी।

मेट्रो प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने बताया कि मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। ट्रैक और डिपो के निर्माण के साथ पहले चरण के 16 स्टेशन बनाने का काम भी चल रहा है। सुपर कॉरिडोर के जिस हिस्से में इस साल ट्रायल रन होना है, वहां स्टेशनों का निर्माण काफी तेजी से चल रहा है। यहां स्टेशन पर पाई गर्डर लगाए जा रहे हैं। इसके लिए मेगा क्रेन का उपयोग किया जा रहा है।

स्टेशन की छतों पर लगेंगे सोलर पैनल

अधिकारियों ने बताया कि हमारा प्रयास है कि मेट्रो से लास्ट माइल कनेक्टिविटी मिले। मेट्रो स्टेशन पर आकर व्यक्ति अपने वाहन पार्क कर दे और फिर आगे अपने सफर पर निकल जाए। वहीं ई रिक्शा से भी जोड़ा जाएगा। इससे लोगों को काफी सहायता हो जाएगी। इसके अलावा स्टेशनों को अत्याधुनिक बनाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें यहां छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे़, जिससे बिजली उत्पन्न होगी। इसके अलावा स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे, फेस डिटेक्शन कैमरे भी लगाए जाएंगे।

  • इन खूबियों से भी लैस होंगे मेट्रो स्टेशन
  • हर मेट्रो स्टेशन में रहेंगे साइकिल स्टैंड
  • साइकिल पार्किंग के लिए रहेगी विशेष सुविधा
  • हर स्टेशन पर लिफ्ट की होगी सुविधा
  • कुछ स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) भी होंगे जिससे लोग सीधे मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे
  • स्टेशन पर रहेगी एस्केलेटर की सुविधा भी
  • लगाए जाएंगे सीसीटीवी और फेस डिटेक्शन कैमरे
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।