महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना एवं उन्मुखीकरण पर हुई कार्यशाला

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इन्दौर। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड भोपाल द्वारा महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में किया गया। कार्यशाला में जिला पंचायत की सीईओ वंदना मिश्रा एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
अपराजिता महिला संघ से राजेन्द्र कुमार द्वारा विभागीय अधिकारियों के समक्ष परियोजना का प्रस्तुतीकरण व वीडियो फिल्म के माध्यम से विवरण दिया गया।
साथ ही इन्दौर जिले में परियोजना के अन्तर्गत आगामी 3 वर्षों में की जाने वाली गतिविधियों, जिसमें जिला, पर्यटल स्थल चोरल, पातालपानी जैसे क्षेत्रों में कार्यशाला, विभागीय समन्वय हेतु उन्मुखीकरण, प्रचार-प्रसार जिलों के पर्यटन स्थलों को विकसित करने हेतु नवाचार, महिलाओं हेतु आत्मसुरक्षा, पर्यटन स्थल पर सेफ्टी ऑडिट व टूरिज्म क्षेत्र से लिंक्ड गतिविधियों हेतु कौशल उन्नयन के बारे में अवगत कराया गया।
कार्यशाला में बताया गया कि इन्दौर संकुल में परियोजना के अंतर्गत 2000 आत्मसुरक्षा व 600 कौशल उन्नयन प्रतिभागियों को लक्षित किया जाना है, जिसमें विभिन्न विभागों का सहयोग अपेक्षित रहेगा।
जिससे स्थानीय स्तर पर महिलाओं की भागीदारी बढेगी एवं परियोजना का मुख्य उद्देश्य पर्यटन स्थलों को महिलाओं के लिए सुरक्षित व भ्रमण के लिए अनुकुल बनाना एवं महिलाओं की आकांक्षा व आत्मविश्वास को इस प्रकार बढाना, कि बिना भय व सुरक्षा की भावना से पर्यटन स्थल का भ्रमण कर सकें।
साथ ही परियोजना स्थलों पर महिला सुरक्षा हेतु समुदाय आधारित संस्थानों व संगठनों का गठन होगा। अपराजिता महिला संघ की ओर से सचिव रेखा रामजे व परियोजना समन्वयक प्रियंका कौशिक उपस्थित रही।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।