बम्बई बजार में पहलवान ने किया मर्डर, अभी तक गिरफ्तारी नहीं 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। केशव नगर बंबई बाजार निवासी  साहिल पिता जाहिद खान उम्र बावीस साल को घायल अवस्था में पहले शिवालय अस्पताल, बाद में यूनिक अस्पताल ले जाया गया। यहां वह वेंटिलेटर पर रहा। बाद में उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मोहल्ले के ही एक पहलवान ने पहलवानी का दांव अजमाते हुए उसे इतना पीटा कि उसकी हालत वेंटिलेटर पर जाने जैसी हो गई और करीब 13 दिन वेंटीलेटर पर रहने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसने हमला किया था उस पर मृतक युवक के पिता साजिद खान ने आरोप लगाया कि वह ऐसे ही लोगों पर जबरन ही पहलवानी आजमाता रहता है। उन्होने बताया कि मेरा बेटा साहिल पंढरीनाथ क्षेत्र में एक लोडिंग पर बैठा था। उसे सरफराज पहलवान ने बुलाया तो वह नहीं गया। बाद में सरफराज उससे विवाद करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। सरफराज ने उसे उठाकर मुंह के बल गिरा दिया। इसके बाद उस पर कुश्ती के दांव अजमाने लगा। साहिल की पत्नी गर्भवती है। बताया जा रहा है कि उसके पेट में 8 माह का बच्चा है। अभी उसे पति की मौत की खबर नहीं दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है अभी तक भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।