मप्र की सियासत में यात्रा बनाम यात्रा, अब भाजपा भी निकालेगी रथ यात्रा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

भोपाल। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर मध्यप्रदेश में सियासत जारी है। कांग्रेस की यात्रा को टक्कर देने और प्रदेश के आदिवासियों को साधने के लिए जनजातिय गौरव दिवस पर पूरे प्रदेश भर में रथयात्रा निकालेगी।

आने वाले दिनों में मध्यप्रदेश में यात्रा बनाम यात्रा निकलने वाली है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के जवाब में भाजपा की रथयात्रा शुरू होगी। भाजपा की रथयात्रा 15 नवंबर से शुरू होगी।
जनजातीय गौरव दिवस पर यात्रा शुरू होगी। भाजपा की रथयात्रा प्रदेश के आदिवासी बाहुल्य इलाकों में जाएगी। यात्रा के दौरान भाजपा द्वारा आदिवासी समाज के लिए किए कामों के बारे बताया जाएगा।
4 दिसंबर को यात्रा का समापन इंदौर में होगा। 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस पर एमपी की बीजेपी सरकार बड़ा कार्यक्रम करेगी।
बता दें कि जनजातीय गौरव दिवस को लेकर एमपी कांग्रेस द्वारा इस बार बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
दोनों राजनीतिक पार्टी का फोकस आगामी विधानसभा चुनाव 2023 पर है। दोनों दल हर हाल में आदिवासियों को अपने पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करना है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।