रविवार को शहर में 923 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 79432 हो गई है। 6 मरीजों की म मौत के साथ कुल आंकड़ा 1005 पर पहुंच गया है। एक्टिव केस 7917 हो गए हैं। 613 मरीज डिस्चार्ज भी हुए। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं है। इसका नजारा शहर के मालवा मिल सब्जी मंडी में आज सुबह दिखाई दिया। सुबह 3 घंटे की छूट मिलते ही लोग सब्जी मंडी में टूट पड़े। वहां पैर रखने तक की जगह नहीं थी। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं कर रहे हैं।
[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]
रविवार को जिला प्रशासन ने सब्जी, दूध जैसी आवश्यक वस्तु के लिए सुबह 7 से 10 बजे तक सब्जी मंडी को खुले रहने के आदेश दिया था। इसके बाद सोमवार सुबह बड़ी संख्या में लोग सब्जी मंडी पहुंच गए। लोगों ने साेशल डिस्टेंसिंग का पालन तक नहीं किया। कुछ लोगों ने मास्क भी नहीं लगाया।
20 पेट्रोल पंप को छूट – इधर शहर में चल रहे कोरोना के कारण लॉकडाउन के दौरान यह 20 पेट्रोल पंप सुबह 7:00 बजे से रात 11:00 बजे तक खुले रहेंगे।
[/expander_maker]