थाने में युवक की पिटाई, पैसे लेकर छोड़ने का आरोप 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर। विजय नगर थाने में एक छात्र को टीआई के कैबिन में टीआई के सामने जवानों ने बेरहमी से प्लास्टिक के पाइप से पीटाई का मामला सामने आया है। आरोप लगाया जा रहा है कि उससे रुपयों की भी मांग की गई और पुलिस ने रुपए लेकर ही उसे छोड़ा।
26 साल का मोहित पिता विनोद देवलिया एमकॉम फाइनल ईयर का छात्र है। उसकी विजय नगर में मोहित ट्रेवल्स नामक ट्रेवल एजेंसी है। उसकी दुकान के बाहर डिब्बों में भरे डीजल को देखकर बीट के पुलिस जवान दुकान में घुसे और छानबीन करने लगे। जवानों ने मोहित की दुकान से 25 लीटर डीजल जब्त किया। डीजल चोरी की शंका में उसे बीट के जवान राजू और अजय विजय नगर थाने लेकर गए और फिर टीआई के कैबिन में उसे बेरहमी से प्लास्टिक के पाइप से पीटा। आरोप है कि मारपीट करने के बाद जवानों ने मोहित के पिता विनोद देवलिया को फोन लगाया और कहा कि मोहित को हमने डीजल चोरी में गिरफ्तार किया है, मोहित के पिता का आरोप है कि उन्हें धमकी दी कि बेटे को मादक पदार्थों की तस्करी में उलझा देंगे। उधर मोहित की जब उसके पिता से बात करवाई तो वह पिता से फोन पर बात करते रोते हुए कह रहा था कि उसे बचा लो। रोते बेटे की हालत पिता से देखी नहीं गई और 50 हजार की मांग करने वाले पुलिस वालों को उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से 30 हजार रुपए निकालकर दे दिए बाद में मोहित को छोड़ दिया। हांलाकि मामला पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र तक पहुंच गया है और इसकी जांच करने की बात कही जा रही है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।