त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती है आपकी महंगी सनस्क्रीन क्रीम, शोध में हुआ परीक्षण

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

गर्मी में घर से बाहर निकलने से पहले अधिकांश लोग सनस्क्रीन क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। लोगों का मानना है कि यह धूप से त्वचा को बचाती है। लेकिन एक शोध में पाया गया कि इसमें एक ऐसा रसायन पाया जाता है जो हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

शोधकर्ताओं का दावा है कि बड़े ब्रांड के सनस्क्रीन ज्यादा खतरनाक हैं। यह जान को भी जोखिम में डाल सकती हैं। फ्रांस और अमेरिका के वैज्ञानिकों ने कार्बनिक सन फिल्टर केमिकल ऑक्ट्रोक्रिलीन वाले कई बड़े ब्रांड के सनस्क्रीन क्रीम का अध्ययन किया।

उन्होंने आउटलेट से खरीदी गई क्रीम की एक श्रृंखला का चयन कर एक सामान्य घर में छह सप्ताह तक रखा। टीम ने पाया कि ऑक्ट्रोक्रिलीन वाले क्रीम ने एक खतरनाक रसायन विकसित किया। यह कार्सिनोजोन बेंजोफेनोन के रूप में था, जो समय के साथ बनता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि इनमें पाया जाना वाला केमिकल हार्मोनल सिस्टम को बिगाड़ देता है। यही नहीं शोधकर्ताओं के मुताबिक इनका लगातार ज्यादा मात्रा में इस्तेमाल करना कैंसर को न्योता दे सकता है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।
15 Comments