सुबह का 1 गिलास गर्म पानी, हटाये स्वास्थ्य की कई परेशानी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

पानी के बिना हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। पानी हर तरीके से हमारे लिए फायदेमंद है, पानी शरीर से बेकार पदार्थ बाहर निकलता है और शरीर स्वस्थ बनाता है। किसी तरह की शारीरिक परेशानी होने पर डॉक्टर पानी पीने की सलाह देते हैं। दिन में कम से कम रोज 10 गिलास पानी पीना चाहिए। इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम, स्किन और बाल हेल्दी रहते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं जिनके दिन की शुरुआत एक कप कॉफी या चाय से होती है।इन लोगों को यह पता भी होता है कि खाली पेट चाय या कॉफी के बहुत से नुकसान हो सकते हैं, लेकिन सुबह का एक गिलास गर्म पानी ही आपकी बहुत मदद कर सकता है। रोज सुबह एक गिलास गर्म पानी पीने के कई फायदे हैं। तो जानते है इसके फायदे।

नैचुरल ग्लो :

किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या हो या फिर चेहरे पर नैचुरल ग्लो लाना हो, गर्म पानी इसका सही उपाय है। रोज सुबह-सुबह गर्म पानी पीना शुरू कर दें। थोड़े ही दिनों में आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी और बाकी स्किन प्रॉब्लम्स भी दूर हो जाएंगी।

वजन घटाने में :

अगर आप तेजी से वजन घटाना चाहते हैं तो सुबह खाली पेट 1-2 गिलास गर्म पानी का सेवन करें। आप चाहे तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं। यह शरीर में जमा एक्स्ट्रा चर्बी जल्दी पिघलाकर जल्दी वेट लूज करने में मदद करता है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

शरीर डिटॉक्स करे :

गर्म पानी पीने से बॉडी को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है और यह शरीर की सारी अशुद्धियां को बहुत आसानी से साफ कर देता है। गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ने लग जाता है, जिससे पसीना आता है और इसके माध्यम से शरीर की अशुद्धियां दूर हो जाती हैं।

ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाये :

खून की गति यानी ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने में गर्म पानी बेहद फायदेमंद होता है। ब्लड सर्कुलेशन के ठीक रहने से इंसान हर तरह की बीमारियों से बचा रहता है। इसलिए आप गर्म पानी पिएं। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।