2 दिन पहले दो दोस्तों के बीच साधारण मारपीट का मामला हत्या में बदला, आरोपी दोस्त जेल में, घायल दोस्त ने रविवार को दम तोड़ा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर में दो दिन पहले एक साधारण मारपीट का मामला हत्या में बदल गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी को पकड़कर शनिवार को ही जेल भेज दिया था। इस बीच रविवार को घायल की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में हत्या को लेकर जांच शुरू कर दी है। दरअसल नुक्ते के कार्यक्रम में दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी।

TI सतीश द्विवेदी के मुताबिक गुरूवार को गोंदवले धाम आस्था पैलेस में राजेश चौहान निवासी ऋषि पैलेस के रिश्तेदारों के यहां नुक्ते का प्रोग्राम था। इस दौरान राजेश अपने परिवार के साथ यहां आया हुआ था। यहीं पर दोस्त बबलू तंवर शराब के नशे में पहुंचा था। उसने राजेश से विवाद करना शुरू कर दिया। इस दौरान बबलू ने राजेश के साथ मारपीट कर उसे जमीन पर गिरा दिया। सिर पर जोर से लात मार दी। इससे राजेश के कान से खून बहने लगा। पुलिस ने मामले में साधारण मारपीट की धाराओं में केस दर्ज लिया।

शनिवार को एमवाय से डॉक्टरों की रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट होने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इधर रविवार सुबह उपचार के दौरान राजेश ने दम तोड़ दिया।

दोनों आपस में रिश्तेदार
पुलिस के मुताबिक राजेश मजदूरी का काम करता है। बबलू भी उसका दूर का रिश्तेदार है। राजेश के परिवार में उसके दो बेटे है। जिसमें से एक नौकरी करता है। जबकि दूसरा पढ़ाई कर रहा है। आरोपी भी द्वारकापुरी इलाके का रहने वाला है। अधिकारियों के मुताबिक मामले मे हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।