Press "Enter" to skip to content

खेत पर 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

 शिवपुरी जिले में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। बच्ची खून से लथपथ और उल्टियां करती हुई मिली। अस्पताल ले जाने पर रेप की बात पता चली। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार जिले के पोहरी इलाके के लौखारी गांव में 6 साल की बच्ची अपनी मां के साथ गेहूं के खेत में कटाई करने गई थी। महिला ने बच्ची को एक पेड़ की छांव में बैठा दिया।

कुछ देर बाद बच्ची गायब थी। ढूंढने पर बच्ची पास के खेत में पड़ी मिली। उसे उल्टियां हो रही थीं। मासूम को तत्काल शिवपुरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

डॉक्टरों ने जब बच्ची को देखा तो बच्ची को ब्लिडिंग हो रही थी। डॉक्टरों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना की पुष्टि होने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने तत्काल महिला एसआई प्रियंका पाराशर को जांच करने निर्देश दिए। पूछताछ के दौरान मासूम के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। वहीं सुरवाया थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Spread the love
More from Crime NewsMore posts in Crime News »