अपना स्वीट्स का “द ग्रैंड माचल होटल” सील हुआ कोरोना गाइडलाइन का जमकर उल्लंघन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

इंदौर जिले के बेटमा क्षेत्र के माचल गांव में बने द ग्रैंड माचल पिकनिक स्थल, होटल और गेम जोन में सोमवार की रात कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी। यहां एक साथ करीब 500 लोग खाना खा रहे थे। ना शारीरिक दूरी का पालन हो रहा था, न ही लोग मास्क लगाए हुए थे। इस लापरवाही पर प्रशासन और पुलिस के दल ने पूरे परिसर को सील कर दिया.

उल्लेखनीय है कि यह पिकनिक परिसर अपना स्वीट्स वालों का है। तहसीलदार बजरंग बहादुर और बेटमा थाना प्रभारी संजय शर्मा का दल द ग्रैंड माचल पहुंचा तो लोग खाना खा रहे थे।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

कई लोग परिवार और बच्चों के साथ यहां आए थे। अधिकारियों ने खाना खा रहे लोगों को करीब आधे घंटे का समय दिया। जब सभी लोग खाना खा चुके फिर परिसर सील कर दिया गया।

पिकनिक स्थल के कर्मचारियों को भी बाहर किया गया। इसके बाद बेटमा में रात 9 बजे बाद भी खुले पाए गए के-10 रेस्त्रां पर अधिकारियों का दल पहुंचा। यहां भीड़ तो नहीं थी लेकिन तय समय के बाद भी रेस्त्रां खुला होने पर इसके संचालक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना किया गया।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।