नगर निगम टैक्स बढ़ोतरी के विरोध में एकजुट हुए सत्ता पक्ष,विपक्ष और जनता

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

नगर निगम की टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ जनता के साथ कांग्रेस, भाजपा, आम आदमी पार्टी एवं अन्य पार्टिया मैदान में आ गई है । कल कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला, जीतू पटवारी, शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल, फौजिया शेख अलीम निगमायुक्त से मिले और कहा कि यह सीधी लूट है। महंगाई और कोरोना काल से लोग पहले ही परेशान हैं। ये बढ़ोतरी उन पर बोझ बढ़ाएगी।

शुक्ला ने बताया कि इसके विरोध में गुरुवार सुबह 9 बजे बड़ा गणपति से जनजागरण यात्रा निकालेंगे। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा, अश्विन जोशी, शेख अलीम, चिंटू चौकसे, अमन बजाज और अखिलेश जैन गोपी ने इस बढ़ोतरी को जनता पर मार बताकर तुरंत वापस लेने की मांग की है। राजेश चौकसे, अनिल यादव, अमित चौरसिया ने कहा कि निगम अफसर मनमाने फैसले ले रहे। आम आदमी पार्टी आज करेगी प्रदर्शन- आम आदमी पार्टी गुरुवार दोप. 12.30 बजे निगम कार्यालय पर प्रदर्शन करेगी।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

सत्ता पक्ष के नेता क्या बोले :

पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने मुख्यमंत्री को ई-मेल कर कहा कि अभी निर्वाचित परिषद नहीं है, प्रशासक और निगमायुक्त को ऐसे फैसले नहीं लेना चाहिए।

पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने मामले पर गुवाहाटी से ही सीएम और नगरीय प्रशासन मंत्री से चर्चा की और तत्काल निर्णय वापस लेने की बात रखी।

वरिष्ठ नेता कृष्णमुरारी मोघे ने टैक्स बढ़ोतरी को अव्यावहारिक बताया और नगरीय प्रशासन मंत्री से बात कर फैसले को तुरंत वापस लेने को कहा।

वरिष्ठ नेता गोविंद मालू ने इसे स्थगित करने और नई परिषद में चरणों में लागू करने का सुझाव दिया। एमआईसी के पूर्व सदस्य सुधीर देड़गे, भाजपा नेता सुमित मिश्रा, प्रदेश वार्ताकार जेपी मूलचंदानी ने निगम के फैसले को गलत बताया।

पूर्व महापोर मालिनी गौड़ बोलीं- टैक्स बढ़ाने से पहले जनप्रतिनिधियों से बात भी नहीं की |

भाजपा विधायक रमेश मेंदोला बोले – कोरोना काल में जनता वैसे ही परेशान है। ऐसे में फिलहाल इस निर्णय को स्थगित करना चाहिए। इस मामले में सीएम से बात करेंगे।

 विपक्ष के विधायक संजय शुक्ला बोले- ये जनता की जेब पर डाका डालने का प्रयास कोरोना काल में लोग परेशान हैं, कामकाज का संकट है, ऊपर से जनता की जेब पर डाका डाल रहे हैं। ऐसे मनमाने टैक्स तो अंग्रेजों ने भी नहीं लगाए थे।

विपक्ष के विधायक एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा – ये नए तरीके के डाकू आ गए हैं। अधिकारी जो चाह रहे, उस पर प्रदेश सरकार मुहर लगा रही। ये जनता को लूटने का नया दांव खेला है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।