इंदौर शहर के 8 क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित, देखें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

कलेक्टर श्री सिंह ने कंटेनमेंट एरिया के सर्विलेंस हेतु गठित किये दल

माइक्रो कन्टनमेंट एरिया की समयावधि 7 दिवस

इंदौर 7 अप्रैल बुधवार ।

मध्य प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आदेशों के अनुपालन एवं मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ एक्ट 1949 की धारा 71(1) एवं 71(2) में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री मनीष सिंह द्वारा इंदौर शहर में पाए गए कोरोना संक्रमित केस के आधार पर 8 क्षेत्रों को माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित किया गया है। उक्त आठ माइक्रो कंटेनमेंट एरिया में विजय नगर, सुदामा नगर, सुखलिया, नंदा नगर, खजराना, राजेंद्र नगर, स्कीम नंबर 78 एवं महालक्ष्मी नगर शामिल है।

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जारी किए गए आदेशों के परिपालन में एपिडेमिक डिजीज एक्ट 2020 अंतर्गत उक्त कंटेनमेंट एरिया के सर्विलेंस हेतु दल भी गठित किए गए हैं। जिसके तहत माइक्रो कंटेनमेंट एरिया विजय नगर, महालक्ष्मी नगर, स्कीम नंबर 78 एवं खजराना में अपर कलेक्टर श्री आर एस मंडलोई, सुदामा नगर में श्री प्रतुल सिन्हा, सुखलिया, राजेंद्र नगर एवं नंदा नगर में अपर कलेक्टर श्री अभय बेडेकर को इंसीडेंट कमांडर के रूप में नियुक्त किया गया है। नियुक्त किये गये सभी इंसीडेंट कमांडर गठित किये गये दल में शामिल राजस्व, पुलिस एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ माइक्रो कंटेनमेंट एरिया का नियमित रूप से सर्विलांस करेंगे।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

कलेक्टर श्री सिंह द्वारा जारी किये गये आदेशानुसार संक्रमण की रोकथाम हेतु माइक्रो कंटेनमेंट एरिया के अंतर्गत आवागमन सीमित रहेगा एवं चिकित्सकीय तथा आपातकालीन आवाजाही जारी रहेगी। संबंधित क्षेत्र के थाना प्रभारी द्वारा गठित दल सतत निगरानी करना सुनिश्चित करेंगे। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अखिलेश उपाध्याय द्वारा उक्त सभी क्षेत्रों का सैनिटाइजेशन किया जायेगा। समस्त वार्ड वार फ्रंट लाइन स्वास्थ्य कार्यकर्ता एपिसेंटर का भ्रमण कर जानकारी लेते हुये निर्धारित प्रोफार्मा में रिपोर्ट आईडीएसपी नोडल अधिकारी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। समस्त कोविड संक्रमण के पॉजिटिव केस के परिजन एवं निकट संपर्क को क्वारेंटाइन कराया जाना सुनिश्चित किया जायेगा। माइक्रो कन्टनमेंट एरिया की समयावधि 7 दिवस रहेगी।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।