Malaika Arora ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग, तो क्या Arjun Kapoor संग गुपचुप कर चुकी हैं सगाई?

sadbhawnapaati
2 Min Read

Has Malaika Arora engaged with Arjun Kapoor?: बॉलीवुड फिल्म अदाकारा और मशहूर मॉडल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपनी लव लाइफ को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। फिल्म स्टार मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं। ये कपल खुलकर अपने रिश्ते को स्वीकार भी कर चुका है। मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) के बेटे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के इजहार-ए-इश्क के बाद अब फैंस इस कपल की शादी पर टकटकी लगाए बैठे हैं। ये लव बर्ड कब शादी करेगा ये अभी साफ नहीं है। मगर हाल ही में अदाकारा ने अपनी एक खूबसूरत तस्वीर शेयर कर फैंस को जरूर हैरान कर दिया है। इसके बाद से ही सभी कयास लगा रहे हैं कि क्या इस कपल ने गुपचुप सगाई कर ली है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

दरअसल, हाल ही में एक्ट्रेस ने इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई अपनी एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत क्रीम कलर की डिजाइनर साड़ी में दिख रही है। इस फोटो में एक्ट्रेस ने एक बेहद खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग पहनी हुई है। जबकि दूसरी तस्वीर में एक्ट्रेस ने हाथों में शैंपेन का ग्लास लिए हुए फोटो शेयर की है। जिसमें उनकी चमचमाती डायमंड रिंग हर किसी का ध्यान खींच ले गई है। मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीर आप यहां देख सकते हैं।

[/expander_maker]

Share This Article