इंदौर में कोरोना लगातार 1800 पार, 24 माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लगातार संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से 1800 के पार मरीज आ रहे हैं। सोमवार देर रात को 1837 नए केस आए वहीँ 7 मौत भी हुई। प्रदेश के कुल मरीजों में से 1 लाख 5429 मरीज सिर्फ इंदौर में हो गए हैं। सुखद ये है कि संक्रमण दर बीते 3 दिन से 23% पर बनी हुई है।

हालात को देखते हुए कोरोना संक्रमित 24 हॉट स्पाट एरिया को कलेक्टर मनीष सिंह ने माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित कर दिया है। वहीं, पुलिस ने कनाड़िया क्षेत्र में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले आरोपी पर रासुका की कार्रवाई कर दी है।

अब तक जिले में 1134267 टेस्ट
इंदौर में 26 अप्रैल को 9991 टेस्ट में से 8065 निगेटिव 1837 पाॅजिटिव, 74 सैंपल रिपीट पाॅजिटिव और 15 सैंपल खारिज हो गए। 7 और मौतों के साथ मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1113 हो गया।

जिले में अब तक कुल 1134267 टेस्ट में 105429 संक्रमित सामने आए हैं, जिनमें से 90962 लोग ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं। जिले में अभी 13354 एक्टिव मरीज हैं। इनमें से ज्यादातर लोग होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

ये माइक्रो कंटेनमेंट एरिया घोषित
रामनगर थाना विजय नगर एरिया, स्कीम 114 एरिया, गणेशधाम कॉलोनी थाना तिलक नगर, मयूर नगर मूसाखेड़ी, सिल्वर स्प्रिंग फेज वन, श्रीकृष्णा एवेन्यू लिंबोदी, श्रमिक कॉलोनी थाना राऊ एरिया, कड़ाबीन दूध वाली गली मल्हारगंज, ब्रह्मबाग कॉलोनी थाना सदर बाजार, ओंकार मार्ग थाना गांधी नगर, सी स्पेशल थाना गांधी नगर, गणेश मार्ग थाना गांधी नगर, उषानगर एक्सटेंशन में दो अलग-अलग गली, गंगानगर थाना चंदन नगर, राज नगर एक्सटेंशन में दो अलग-अलग गली, गुमाश्ता नगर में तीन एरिया, स्कीम 103 केसरबाग, वीर सावरकर नगर, नालंदा परिसर, द्वारकापुरी, बीजलपुर, नालंदा परिसर ब्लॉक टू, धन्वंतरि नगर अभिमान टावर, जवाहर नगर थाना राजेंद्र नगर।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।