International Yoga Day 2021 Live: पीएम मोदी का एलान- दुनिया को मिलेगा M-Yoga ऐप, यहां देखें खासियतें

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

आज भारत समेत पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत ने दुनिया को एक और सौगात दी है। पीएम नरेंद्र मोदी ने आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारत की ओर से M-Yoga एप लॉन्च किया है। जिन्दगी में फिट रहने के लिए योग जरूरी है तो आप इस खास मोबाइल एप के जरिए योग कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस खास एप बारे में जिसका जिक्र पीएम ने अपने संबोधन में किया है।

पीएम मोदी ने किया लॉन्च : सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने इस एप को लॉन्च किया। इसे भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर बनाया है। पीएम मोदी ने कहा कि हम चाहते हैं कि योग दुनियाभर के लोगों के लिए आसानी से उपलब्ध हो।

क्या है M -yoga एप : यह ऐसा ऐसा ऐप होगा जिसके माध्यम से कई अलग-अलग भाषाओं में योग को समझा और सीखा जा सकेगा। भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर M-Yoga ऐप की आज से शुरुआत की है। इस मोबाइल ऐप में योग के अलग-अलग आसन और अन्य जानकारियां मिल पाएंगी, जो अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध रहेंगी।

जब भारत ने यूनाइटेड नेशंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो।

आज इस दिशा में भारत ने यूनाइटेड नेशंस, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है:

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

क्या होगा खास : एम योगा ऐप में योग को लेकर आसान प्रोटोकॉल समझाई जाएंगी, ताकि अलग-अलग देशों में योग का प्रसार हो सके। इस ऐप में योग को लेकर वीडियोज़ जारी किए जाएंगे, जो अलग-अलग भाषा में होंगे। हालांकि, ये किन-किन भाषाओं में होंगे इसको लेकर अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। यह ऐप पूरी तरह सुरक्षित है और ये यूजर से कोई डाटा एकत्र नहीं करता है और इसे 12 से 65 वर्ष की उम्र के व्यक्ति दैनिक योग साथी के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

2014 से हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस अवसर को देश और दुनिया के विभिन्न हिस्सों में सामूहिक सभाओं में देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाने के लिए प्रस्ताव खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया था।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।