टीकाकरण में भी इंदौर हुआ है नंबर 1 2 लाख से अधिक का हुआ वैक्सीनेशन

sadbhawnapaati
3 Min Read

साेमवार सुबह 8 बजे इंदाैर की जनता  दिनभर में 2 लाख वैक्सीन लगवाने का टारगेट लेकर टीकाकरण केंद्र पहुंचे। उन्हाेंने यह आंकड़ा 11 घंटे में ही पार कर लिया। रात 9 बजे जब फाइनल आंकड़ा सामने आया तो इंदौरी 2 लाख 21 हजार 659 लोग वैक्सीनेशन करवा चुके थे। साेमवार सुबह से इंदौर में 665 केंद्रों पर वैक्सीनेशन की शुरुआत हुई। रात तक जो आंकड़ा सामने आया वह गर्व करने वाला था। इंदौर ही नहीं मप्र ने भी देश में एक दिन में सबसे ज्यादा टीकाकरण का रिकार्ड बना दिया। मप्र के अलावा कर्नाटक ही ऐसा राज्य रहा, जिसने वैक्सीनेशन में दहाई का आंकड़े को छुआ। मप्र ने जहां एक दिन में 16 लाख 41 हजार 042 लोगों को वैक्सीन लगी। वहीं, कर्नाटक में 11 लाख 517 ने टीका लगवाया। सबसे कम वैक्सीनेशन अंडमान -निकोबार में हुआ। यहां पर एक हजार का आंकड़ा भी पार नहीं हो पाया। कुल 783 लोग ही वैक्सीनेशन सेंटर तक पहुंचे।

देश के 24 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश से आगे रहा इंदौर
टीकाकरण के मामले में इंदौर ने जहां जिला स्तर पर देश में टॉप किया। वहीं, मप्र देश में सबसे आगे रहा। मप्र और कर्नाटक दो राज्यों में टीकाकरण 10 लाख से ज्यादा हुआ। इसके अलावा असम, बिहार, गुजरात, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, केरल, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल ऐसे राज्य रहे जो एक दिन में टीकाकरण के मामले में इंदौर से आगे रहे। इसमें से कई राज्य तो ऐसे हैं, जिनमें कुल टीकाकरण से ज्यादा इंदौर में एक दिन में वैक्सीनेशन हो गया।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

इंदौर की टीकाकरण रिपोर्ट : कुल टीकाकरण – 20,26, 929, पहला डोज : 17,56,775, दूसरा डोज : 2,70,154

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रवीण जड़िया के अनुसार , देश के किसी एक जिले में अब तक का सर्वाधिक टीकाकरण है। इसके पहले आंध्र प्रदेश और राजस्थान के दो जिलों में सर्वाधिक टीकाकरण हुआ था, लेकिन दो लाख का लक्ष्य अब तक किसी जिले ने हासिल नहीं किया है। इसी के साथ अब तक कुल 19 लाख 82 हजार 174 लोगों को अब तक कोविड रोधी टीका लग चुका है। इनमें से 16 लाख 55 हजार 392 को टीके की पहली खुराक व दो लाख 63 हजार 618 को दूसरी खुराक लग चुकी है। सोमवार से शुरू टीकाकरण महाभियान के तहत सात दिन में 8 लाख लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन जिले में कुल 663 केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 12 निजी केंद्र थे। मंगलवार को कोविड रोधी टीकाकरण नहीं होगा। अब बुधवार को टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाएंगे।

[/expander_maker]

Share This Article