Modi 2.0: मोदी कैबिनेट की विस्तार आज, जानिए किन नए चेहरों को मिल सकता है स्थान

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Modi 2.0: केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट का विस्तार बुधवार शाम को होने जा रहा है। सभी की नजर उन नए चेहरों पर है, जिन्हें पहली बार मंत्रिमंडल में स्थान मिलेगा। सरकार में शिक्षित और युवा सदस्यों को मौका दिया जाएगा। इसी क्रम में सर्बानंद सोनोवाल और ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंत्री बनना तय माना जा रहा है। अब तक की जानकारी के मुताबिक, 20 नए चेहरे शामिल किए जा सकते हैं, जिनमें सबसे बड़ा हिस्सा यूपी और बिहार का हो सकता है। जदयू की मोकी कैबिनेट में एंट्री तय मानी जा रही है। वहीं लोजपा पर कब्जा करने वाले पशुपति पारस को अब तक निमंत्रण नहीं मिला है। सबकुछ योजना के मुताबिक रहा तो आज के विस्तार के बाद मोदी मंत्रिमंडल में 81 मंत्री हो सकते हैं। अभी 28 पद सरकार खाली हैं।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

सर्बानंद सोनोवाल, ज्योतिरादित्य सिधिया का आना तय: यूपी से 4 और बिहार से 3 मंत्री बनाए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश में सहयोगी अपना दल से अनुप्रिया पटेल के साथ-साथ भाजपा के कोटे से वरुण गांधी को मंत्री पद मिलना तय माना जा रहा है।भाजपा के कोटे से भी संभवतः सुशील मोदी मंत्री बनाए जा सकते हैं। असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, कांग्रेस से भाजपा में आए ज्योतिरादित्य सिधिया का आना तय है। कर्नाटक में भी 2023 में चुनाव हैं। वहां से किसी सांसद को मंत्री बनाया जा सकता है। बंगाल से पार्टी के अध्यक्ष दिलीप घोष को सरकार में लाया जा सकता है या उत्तर बंगाल से पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहे मतुआ समुदाय के शांतनु ठाकुर को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है। लद्दाख से युवा सांसद जामयांग नामग्याल को भी केंद्र सरकार में लाने की संभावना है।

[/expander_maker]

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।