हम तैयार हैं जितना सीवर निकल रहा है, उसका 30% हम रिट्रीट करके रियूज कर रहे – निगम आयुक्त

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. स्वच्छता में पंच लगाने के लिए इंदौर ने कमर कस ली है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत होने वाला वॉटर प्लस का सर्वे शहर में शुरू हो गया है। सर्वे के लिए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की टीम इंदौर पहुंच चुकी है और लगातार नगर निगम की तैयारियों को देख रही है।

वाॅटर प्लस के सर्वे के बाद मिलने वाले नंबर बहुत कुछ तय करेंगे कि इंदौर पंच लगाए या नहीं। 700 अंक की यह कटेगरी मुख्य सर्वेक्षण में काफी अहम रोल निभाएगी।

नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि हमने वाटर प्लस सर्वे की सारी तैयारियां कर ली थी। इस बार के मुख्य मापदंड हैं, वे वाटर प्लस और ओडीएफ डबल प्लस का अगल स्टेज है।

[expander_maker id=”1″ more=”आगे पढ़े ” less=”Read less”]

इसमें जितने भी घर, कम्यूनिटी टॉयलेट, पब्लिक टॉयलेट, यूरीनल्स हैं, वे या तो सीवर से जुड़े होने चाहिए या फिर सेप्टिक टैंक होना चाहिए। इस समय टोटल सीवर का 30 फीसदी हम रीट्रीट करके रीयूज कर रहे हैं। जो भी टॉयलेट हैं, वे प्रॉपर मेंटेन हों, यही सब बातों को टीम देख रही है।

नगर निगम ने वाटर प्लस के लिए साढ़े 3 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च कर नाला टेपिंग का काम किया है। इसके अलावा सार्वजनिक शौचालय में साफ-सफाई के साथ ही लाइट को भी दुरुस्त किया है।

इसके अलावा नदी नालों की सफाई के साथ सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पर भी काफी खर्च किया है। पूरे सर्वे को खुद निगमायुक्त लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं।

बता दें कि वॉटर प्लस सर्वे के लिए टीम मार्च में इंदौर आई थी, लेकिन कोरोना संक्रमण बढ़ता देख बिना सर्वे के ही वापस लौट गई थी। सेवन स्टार के लिए एक टीम पहले ही सर्वे कर लौट चुकी है। वॉटर प्लस का सर्वे के बाद ही स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

[/expander_maker]

Sadbhawna Paati News Indore

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।