Indore News – प्रेम लीला में युवक युवती ने की अपनी ईह लीला ख़तम, एक ने फन्दा तो दुसरे ने ट्रेन से कटकर दी जान  

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News. मामला इंदौर का है जहाँ विजय नगर क्षेत्र के मारुति नगर में रहने वाले युवक देवेन्द्र पुत्र नरेन्द्र शिवसागर ने लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के पास प्रयागराज ट्रेन से कटकर अपनी जान दे दी। जीआरपी थाना पुलिस ने मर्ग कायम किया है।

इंदौर में गुरुवार को प्रेमी-प्रेमिका ने खुदकुशी कर ली। पहले गर्लफ्रेंड ने रात में किसी बात को लेकर फांसी लगा ली। इसके बाद दूसरे दिन मौत की खबर सुनकर प्रेमी भी ट्रेन के सामने कूद गया।

हीरा नगर थाना क्षेत्र के समीप शुक्रवार दोपहर रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिला। उसकी पहचान देवेंद्र (25 ) पिता नरेंद्र क्षीरसागर निवासी मारुती नगर के रूप में हुई। वह निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करता था। देवेंद्र रविदास नगर की रहने वाली काजल कोटवाल से प्रेम करता था। 2 दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद काजल ने घर में फांसी लगा ली। काजल की मौत की खबर सुनते ही शुक्रवार दोपहर देवेंद्र घर से बाहर जाने का कहकर निकला। इसके बाद ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

एक साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

देवेंद्र के परिजनों द्वारा बताया गया, काजल PSC की तैयारी कर रही थी। दोनों में एक साल से प्रेम संबंध थे। कुछ दिन पहले काजल के भाई ने देवेंद्र को अपनी बहन के साथ ना दिखने की बात भी कही थी। इसके बाद भी दोनों छिपकर मिलते थे। कुछ दिन पूर्व देवेंद्र ने किसी अन्य युवक के साथ काजल को बात करते हुए देख लिया था। इसके बाद दोनों में मनमुटाव चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों फोन पर बात कर रहे थे। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसके बाद काजल ने घर में फांसी लगा।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।