National News – 15 अगस्त को पीएम मोदी का रास्ता रोकने की रची साजिश, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अलगाववादी नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ध्वजारोहण करने से रोकने की साजिश रची है. खुफिया एजेंसियों को इस बाबत जानकारी मिली है जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार खालिस्तानी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू ने किसानों उनके समर्थकों से अपील की है कि ट्रैक्टर से दिल्ली की सड़कें जाम कर दें ताकि पीएम झंडा ना फहरा सकें. सूत्रों का कहना है कि पन्नू ने पंजाब,कश्मीर,असम महाराष्ट्र के किसानों को तिरंगा न फहराने को कहा है.

गौरतलब है कि इसी साल 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) के मौके पर किसानों के एक हिंसक वर्ग ने लाल किले पर धर्म विशेष का ध्वज लहरा दिया था. इस दौरान दिल्ली में जमकर हिंसा भी हुई थी. पुलिस इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. दूसरी तरफ सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली में 15 अगस्त के पहले मानसून सत्र के बीच की अवधि को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है. अलर्ट के मुताबिक ‘ड्रोन जेहाद’ कर दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम दिया जा सकता है. दिल्ली को दहलाने की साजिश रची जा रही है. 15 अगस्त से पहले पाकिस्तान वेस्ड आतंकी अराजक तत्व दिल्ली को दहला सकते हैं.

15 अगस्त के दिन राजधानी दिल्ली में आतंकी हमले का बढ़ा खतरा बताया गया है. सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को आगाह किया है कि 15 अगस्त को जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटी थी. ऐसे में इस दिन ही आतंकी राजधानी दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में हैं. तरफ उधर, दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने 15 अगस्त की सुरक्षा व्यवस्था पर मीटिंग की. अस्थाना ने एक मीटिंग में कहा था कि बीते 26 जनवरी जैसी घटना फिर से नहीं होनी चाहिए. 15 अगस्त शांतिपूर्ण होना चाहि

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।