National News: पाकिस्तान ने फिर दिखाया अपना रंग मंदिर पर हमला, तोड़ी प्रतिमाएं, लेकिन अब तक नहीं हुई गिरफ्तारी

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

National News: पाकिस्तान में हिंदुओं की दुर्दशा एक बार फिर दुनिया के सामने आ गई है। यहां पंजाब प्रांत में मुस्लिमों की भीड़ ने हिंदुओं के मंदिर पर हमला कर दिया और वहां मौजूद प्रतिमाओं से भी तोड़फोड़ की। हालात इतने बेकाबू थे कि पुलिस भी मूक दर्शक बनी रही और आखिरकार स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पाकिस्तानी रेंजर्स को बुलाना पड़ा।

पुलिस ने बताया कि मुस्लिमों की भीड़ ने बुधवार को मंदिर पर हमला किया। यह मामला रहीम यार खान जिले के भोंग शहर का है, जो लाहौर से करीब 590 किलोमीटर दूरी पर है। पुलिस के मुताबिक, भीड़ ने कथित तौर पर एक मदरसे के अपमान का बदला लेने के लिए मंदिर में तोड़फोड़ की।

भोंग शहर में दशकों से हिंदू शांतिपूर्वक ढंग से रह रहे हैं। बीते हफ्ते एक आठ वर्षीय हिंदू बच्चे ने कथित तौर पर मदरसे की लाइब्रेरी में पेशाब कर दिया था, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी।

बुधवार को सत्ताधारी पाकिस्तानी तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के सांसद डॉक्टर रमेश कुमार वंकवनी ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस हमले का वीडियो ट्वीट कर पुलिस से तुरंत मौके पर पहुंचने को कहा। सिलसिलेवार किए कई ट्वीट में उन्होंने कहा कि भोंग शहर में हिंदू मंदिर पर हमला किया गया। यहां कल से स्थिति काफी तनावपूर्ण है। स्थानीय पुलिस द्वारा की गई लापरवाही शर्मनाक है।

डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर (DPO) असद सरफराज ने कहा कि पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया है और भीड़ को भी तितर-बितर कर दिया है। रेंजर्स को बुलाया गया और मंदिर के चारों तरफ तैनात किया गया। इस इलाके में करीब 100 हिंदू परिवार रहते हैं और किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।