Indore News: एटीएम हैक कर ढाई लाख रुपए निकाले, वहीं पांच अलग-अलग स्थानों से चोर लाखों का माल ले उड़े

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

शहर में एटीएम को हैक कर रुपए निकालने की घटनाएं लगातार हो रही है। फिर कनाडिया थाना क्षेत्र के एक एटीएम से बदमाश ढाई लाख रुपए निकालकर फरार हो गए। अब तक इस तरह की यहां आठवीं घटना है। इन घटनाओं को हरियाणा के मेवात जिले के धोखेबाजों द्वारा की जा रही है।
Indore News: प्राप्त जानकारी के अनुसार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा वैभव नगर के एटीएम में घटना हुई। उपनिरीक्षक बलवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि घटना प्रातः 6:30 बजे से लेकर 8:00 बजे के बीच की है। सिंह के मुताबिक बदमाश ने एटीएम की स्थाई मशीन में अलग-अलग एटीएम कार्ड का उपयोग कर ढाई लाख रुपए निकाल लिए हैं। बैंक प्रबंधक की रिपोर्ट पर कनाडिया पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 417, 420 का प्रकरण दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि इस तरह की घटनाएं पूर्व में जुनी इंदौर, अन्नपूर्णा, सराफा, राजेंद्र नगर और भवर कुआं थाना क्षेत्र में हो चुकी है मगर पुलिस अब तक आरोपियों को पकड़ने में कामयाब नहीं हो सकी। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन वारदातों को हरियाणा राज्य के मेवात जिले की गैंग कर रही है जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
वहीं पांच अलग-अलग स्थानों से चोर लाखों का माल ले उड़े
*पहला मामला स्कीम नंबर 78 का है, जहां फरियादी विवेक द्विवेदी ने बताया कि देवास नाका स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान से चोर दो लाख से अधिक के पार्ट्स चुरा ले गए।
*इसी प्रकार जयरामपुर कॉलोनी में रहने वाले विजय लालवानी की पल्सीकर कॉलोनी स्थित कपड़े की दुकान में चोरी की घटना हुई। चोर कितने का माल ले गए यह अभी स्पष्ट नहीं है।
*इसके साथ ही चंदन नगर थाना क्षेत्र में दौलतगज निवासी मोहम्मद हनीफ ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि जवाहर टेकरी पर उसका स्टील का कारखाना है। उसके मुताबिक कारखाने का ताला तोड़कर चोर 110 स्टील की सीटें कीमत 1 लाख और बीस हजार नकदी चुराकर ले गए।
*वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार हीरा नगर थाना क्षेत्र में सुंदर नगर निवासी व्यापारी निलेश चौधरी ने पुलिस को बताया कि वह परिवार सहित को बाहर गया था। लौटा तो देखा कि अलमारी से 2 लाख से अधिक के सोने चांदी के जेवरात और नकद गायब थे।
*एक और मामला भवर कुआं थाना का है। मंगलमूर्ति नगर निवासी सौरभ खंडेलवाल के मुताबिक चोरों ने मकान के सेंट्रल लॉक का ताला तोड़ा और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब चार लाख का माल ले उड़े।
सभी मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।