National News: भीषण हादसा: गुजरात में तेज़ रफ़्तार ट्रक से आठ की मौत, कई घायल

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

National News: गुजरात के अमरेली में सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे करीब दस मजदूरों को रौंद दिया। इस हादसे में 8 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए हैं । सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। तड़के तीन बजे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया।

सूचना के आधार पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया और ट्रक को अपने कब्जे में लिया। फिलहाल पुलिस ड्राइवर से पूछताछ कर रही है। पुलिस को शक है कि ड्राइवर कहीं शराब पीकर तो ट्रक नहीं चला रहा था, जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ है। पीड़ितों को 4-4 लाख मुआवजा
मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने हादसे पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया ‘अमरेली जिले के सावरकुंडला के बरदा गांव के पास हुए दर्दनाक हादसे से दुखी हूं। हादसे के शिकार लोगों को तत्काल और उचित मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार हादसे में जान गंवाने वालों के पीड़ितों को 4 लाख रुपये की सहायता प्रदान करेगी।” प्रार्थना है कि प्रभु मृतकों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें। ऊं शांति।

मुख्यमंत्री ने जांच के दिए आदेश
मुख्यमंत्री रुपाणी ने हादसे की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर अमरेली को तत्काल पूरी घटना की जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।