National News – अगले महीने देश को मिलेगी सिंगल डोज वाली Sputnik Light, 750 रुपये होगी कीमत

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

भारत को कोरोना वायरस से लड़ाई में जल्द ही एक और हथियार मिलने वाला है. जानकारी के मुताबिक कोरोना की रूसी वैक्सीन स्पूतनिक लाइट सितंबर तक भारत को मिल सकती है. सिंगल डोज वाली इस वैक्सीन की कीमत 750 रुपए होगी. कंपनी ने इसके इमरजेंसी यूज के लिए भी आवेदन दे दिया है. बता दें कि भारत में पहले से ही रूसी वैक्सीन स्पूतनिक वी का इस्तेमाल हो रहा है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक स्पूतनिक लाइट के इमरजेंसी यूज की मंजूरी के लिए पैनेशिया बायोटेक ने डोजियर जमा कर दिया है. स्पूतनिक लाइट को रूस की गमालेया इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है. जुलाई में पेनेशिया बायोटेक ने स्पूतनिक वी वैक्सीन के निर्माण के लिए लाइसेंस लेने का ऐलान किया था. बता दें कि मई महीने में रूस ने स्पूतनिक लाइट के इमरजेंसी यूज की मंजूरी दी थी. रूसी वैज्ञानिकों ने इस वैक्सीन को कोरोना वायरस के खिलाफ 80% तक प्रभावी माना है.

इससे पहले 7 अगस्त को भारत सरकार ने अमेरिकी कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन को इमरजेंसी यू की मंजूरी दे दी. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि जॉनसन एंड जॉनसन की ये वैक्सीन जल्द ही भारतीय बाजार में मिलनी शुरू हो जाएगी.

देश में एक दिन में कोरोना वायरस के 40,120 नए मामले सामने आए हैं. जबकि 585 संक्रमितों की मौत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के कुल मामले 3,21,17,826 पर पहुंच गए है जबकि अब तक मृतकों संख्या 4,30,254 हो गई है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।