देश का पहला फाइव स्टार हाइजीन रेटिंग पाने वाला मंदिर बना उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

देश का पहला फाइव स्टार हाइजीन रेटिंग पाने वाला मंदिर बना उज्जैन महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग 

मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में महाकाल का प्रसाद लड्‌डू विशेष है। लड्‌डू को फाइव स्टार हाइजीन रेटिंग दिया गया है। रोजाना 50 क्विंटल तक लड्‌डू तैयार किए जाते हैं। महाकाल मंदिर हाइजिन में फाइव स्टार रेटिंग पाने वाला भारत का प्रथम मंदिर यूं ही नहीं बना है। इसके लिए 50 से अधिक लोग निरंतर 10 घंटे काम करते हैं। लड्‌डू बनाने से लेकर पैकिंग तक सफाई का खास ध्यान रखते हैं।

वही फूड सेफ्टी अधिकारी बसंत दत्त शर्मा बताते हैं, एक किलो लड्‌डू तैयार करने में तकरीबन 260 रुपए का खर्च होता है। इसी दाम पर हम भक्तों को लड्‌डू प्रसाद उपलब्ध कराते हैं। इसमें हम किसी प्रकार का मुनाफा नहीं कमाते न ही किसी प्रकार की हानि वहन करते हैं। महाकाल मंदिर से लगभग 7 किमी दूर चिंतामण गणेश मंदिर के नजदीक लड्‌डू तैयार किए जाते हैं। यहां एंट्री गेट पर दो एयर कटर लगे हैं।
वही इसकी वजह से 90 प्रतिशत मक्खियां तथा अन्य इंसेक्ट्स बाहर ही रह जाते हैं। एंट्री गेट के भीतर इंसेक्ट लाइट किलर लगे हैं, जिससे किसी प्रकार से भीतर आ चुके मक्खी-मच्छर को यहीं समाप्त किया जा सके। चूहों को पकड़ने के लिए रेट किलर पैड रखे गए हैं। यहां निरंतर झाड़ू-पोंछा लगाकर सफाई की जाती है। हर कर्मचारी मास्क एवं सिर पर कैप लगाकर रखते हैं। इतना ही नहीं प्रत्येक कर्मचारी को बॉडी टेम्प्रेचर चेक किए बिना भीतर प्रवेश नहीं दिया जाता।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।