Crime News Indore – चोरी करने वाले बदमाश पुलिस थाना तेजाजी नगर की गिरफ्त में

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

* आरोपियों से चोरी किया गया मशरूका 1,14,000 रुपये व प्रॉपर्टी के दस्तावेज आदि जब्त किये गये
 
• फरियादी की सूचना प्राप्त होने के 03 घंटे के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी व चोरी की मशरूका जब्त की गई
 
सदभावना पाती
इंदौर शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र, पुलिस उप महानिरीक्षक मनीष कपूरिया एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व  आशुतोष बागरी द्वारा चोरी करने वाले बदमाशों की धरपकड़ के संबंध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व शशिकांत कनकने व नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग आजाद नगर नंदनी शर्मा इंदौर के द्वारा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी थाना तेजाजी नगर को निर्देशित किया गया था।
दिनांक 02.09.2021 को फरियादी विकास परमार द्वारा थाना हाजा पर आकर अपने वाहन में रखे गये बैग तथा उसके अंदर रखे गये रुपये, स्वयं के द्वारा खरीदी गई प्रॉपर्टी के स्टाम्प एग्रीमेंट के चोरी के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर इंचार्ज उपनिरीक्षक अमृतलाल गवरी द्वारा घटना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत टीम गठित कर स्वयं के द्वारा संदिग्धों की धरपकड़ की गई। जिनसे हिकमतअमली पूछताछ करने पर आरोपियों जीतू पिता छन्नू चौहान उम्र 20 साल निवासी कालता (शिवाबाबा) थाना पंधाना जिला  मशरूका   हा. मु. अनुराधा नगर झोपड़पट्टी इन्दौर व गोपाल पिता रमेश चौहान उम्र 18 साल नि. कालंता (शिवाबाबा) थाना पंधाना जिला खंडवा हा. मु. अनुराधा नगर झोपड़पट्टी इन्दौर द्वारा फरियादी विकास परमार को चकमा देकर उसके वाहन में रखे बैग मय मशरूका चुरा लिया था। जिसमें से कुछ राशि खर्च करना व शेष  मशरूका जीतू के घर पर होना बताया, जो आरोपियों के मेमोरेण्डम पर घर पर दबिश देने पर 1,14,000/- रुपये व प्रॉपर्टी के स्टाम्प पेपर जब्त किये गए। उक्त मामले में फरियादी द्वारा सूचित करने के 03 घंटों के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई मशरूका जब्त की गई। आरोपियों से थाना क्षेत्र एवं दिगर थाना क्षेत्रों में चोरी के मामलों में पूछताछ की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी (इंचार्ज) तेजाजी नगर उपनिरीक्षक अमृतलाल गवरी, प्र.आर 2946 देवेन्द्र परिहार, आर.3763 कृष्णचन्द्र शर्मा, आर. 108 नागेश, आर. 257 मुकेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।