Indore News – इंदौर के 70 हजार परिवारों को नहीं मिलेगा सरकारी राशन, 81 हजार परिवारों से मांगे गए थे डॉक्युमेंट

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read
11 हजार ने ही उपलब्ध कराए, सितंबर का फी राशन नहीं मिलेगा
Indore News. कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान राज्य सरकार ने इंदौर के 81 हजार परिवारों को अस्थाई पर्चियों के आधार पर फ्री में राशन की जो व्यवस्था शुरू की थी, उसे अब स्थाई करने की प्रोसेस में पेंच फंस गया। सभी 81 हजार परिवार से जरूरी डॉक्यूमेंट मांगे गए थे। इनमें से छानबीन के बाद केवल 11 हजार परिवारों के ही डॉक्युमेंट्स वेरीफाई हो पाए। 70 हजार परिवार ऐसे हैं, जिनके डॉक्युमेंट्स पूरे नहीं होने के चलते उन्हें सितंबर से फ्री राशन नहीं मिलेगा। अब राज्य सरकार ही तय करेगी कि इन 70 हजार परिवारों के नाम पोर्टल से हटाए जाएं या कुछ समय दिया जाए। अभी तो ये परिवार फ्री राशन की सुविधा नहीं ले सकेंगे।
दरअसल, कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण पीक पर था, तो मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अप्रैल से 31 जुलाई तक इन 81 हजार परिवारों को फ्री राशन देने की व्यवस्था शुरू की थी। फिर कड़ी में एक माल और बढ़ाया गया। अगस्त माह का राशन भी दिया गया। आदेश के तहत अब इन परिवारों को स्थाई पर्ची की कैटेगरी में लेना है, ताकि हर माह फ्री राशन मिल सके। डिस्ट्रिक्ट सप्लायर कंट्रोलर मीना मालाकर ने बताया, इन परिवारों को स्थाई पात्रता पर्ची प्राप्त करने के लिए 31 अगस्त तक आधार कार्ड समेत जरूरी डॉक्युमेंट्स पूरा करने के लिए कहा गया था। इसमें से करीब 11 हजार परिवारों ने डॉक्यूमेंट जमा किए हैं। निगम अधिकारियों को इसे वेरीफाई कर मानदंडों को पूरा करने वालों को स्थाई पात्रता पर्ची देने को कहा गया है। बाकी 70 हजार परिवार 31 अगस्त तक डॉक्युमेंट्स ही पेश नहीं कर सके हैं। इसके चलते उन्हें सितंबर माह से राशन नहीं मिलेगा।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।