Indore News – इंदौर में फिर एक नया प्रयोग जन्मदिन पर ट्रैफिक का पाठ पढ़ा रहे आमजन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात इन्दौर अनिल कुमार पाटीदार के द्वारा नवाचार के माध्यम से यातायात सुधारने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे है जिसमें इंदौर शहर के रहवासियों को अपने जन्मदिन पर परिवार एवं बच्चों सहित इंदौर शहर के किसी एक चौराहे पर आ कर आम वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जायेगा | इसी परिप्रेक्ष्य में दिनांक 07.09.2021 को श्री सुमित त्रिवेदी द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर परिवार के 08 सदस्यों के साथ चौराहे पर आकर जन्मदिन मनाया गया।

साथ ही इन्दौर शहर के रेडिसन चौराहे पर आकर आम जन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का कार्य किया गया जिसमें स्टाप लाईन पर लाल लाईट में रुकना, चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें दो पहिया वाहन चालक हेलमेट का उपयोग करें, दो पहिया वाहन पर 03 सवारी न बेठे के संबंध में जानकारी दी गई।

इस दौरान उपपुलिस अधीक्षक यातायात संतोष कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी यातायात दिलीप सिंह परिहार एवं यातायात के अधिकारी / कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।