Indore News – मुख्यमंत्री की फटकार के बाद प्रशासन आया एक्शन में होटल 25 अवर्स को किया सील

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. बुधवार को इंदौर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वच्छ इंदौर सुरक्षित इंदौर के संकल्प को सार्थक रूप देने के लिए कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के तहत भंवरकुआं थाने के पास स्थित होटल 25 अवर्स सील कर दिया गया है।
अपर कलेक्टर पवन जैन के मुताबिक होटल में संदेहास्पद गतिविधियां संचालित की जा रही थी। यहां पर रुके लोगों की आइडेंटी भी स्पष्ट नहीं थी । जिले की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए उक्त होटल को सील कर प्रकरण दर्ज किया गया है।
होटल द्वारा धारा 144 का उल्लंघन किया जा रहा था। बताया जाता है कि होटल प्रबंधन द्वारा वहां रुकने वालों का विवरण नहीं रखा जाता है। इस पर पुलिस ने होटल मालिक नवदीप जसवीर सिंह भाटिया उसका भाई मनदीप भाटिया दोनों निवासी विष्णुपुरी और मैनेजर संजय मिश्रा निवासी पिपलिया राव के खिलाफ धारा 188 का प्रकरण दर्ज किया गया है। उल्लेखनीय है कि शांति समिति की बैठक में यह मामला उठा था होटल में ठहरने वालों की बारीकी से जांच की जाए। अफसरों को खुफिया विभाग से जानकारी मिली है कि कुछ लोग गड़बड़ कर सकते हैं। शहर की फिजा बिगाड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसको लेकर पुलिस सतर्क है और सख्ती की गई है।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।