National News – वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड का बड़ा तोहफा, यात्रा मार्ग पर हो सकेंगे माता के लाइव दर्शन

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

National News. माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने देश भर से दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बड़ा तोहफा दिया है. कटरा पहुंचने वाले भक्त पैदल यात्रा के दौरान भी माता के दर्शनों से पहले उन्हें लगातार निहार सकेंगे. इसके लिए कटरा से भवन के रास्ते में श्राइन बोर्ड ने बड़े स्क्रीन वाले हाई टेक वीडियो वॉल (स्क्रीन) लगवाए हैं. श्राइन बोर्ड ने 6 बड़े हाई टेक वीडियो स्क्रीन कटरा से भवन के पैदल ट्रैक के बीच पड़ने वाले रास्तों पर लगवाए हैं. यात्रा के दौरान अगर कोई बच्चा या बुजुर्ग लापता हो जाता है या भटक जाता है उसकी जानकारी के लिए भी वीडियो वॉल का सहारा लिया जा रहा है. इसके अलावा स्क्रीन पर मौसम की जानकारी भी दी जाएगी.

6 रास्तों पर लगाई वीडियो स्क्रीन
पहली वीडियो वाल यात्रा शुरू होने से पहले बाणगंगा में लगाई गई है जबकि बाकी वीडियो वाल तारकोट मार्ग, सांझीछत, भैरों मार्ग, लंगर पॉइंट अर्ध कुंवारी में लगाई गई है. इन वीडियो वाल में सुबह शाम दोनों समय होने वाली आरती को लाइव दिखाया जा रहा है जिससे श्रद्धालु माता के दरबार पहुंचने से पहले वीडियो वॉल के जरिये उनके दर्शन कर सकते हैं.

क्या होगा फायदा

वीडियो वॉल पर श्रदालुओं को वैष्णो देवी से जुड़ी पुरानी मान्यताओं के बारे में जानकारी मिल सके इसके लिए वीडियो वाल पर माता की कहानियाँ भी दिखाई जा रही है. इसके साथ ही इन वीडियो वाल में श्रद्धालुओ के लिए यात्रा से जुड़ी सारी जानकारी के साथ साथ यात्रा के दौरान श्राइन बोर्ड द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जा रही है. कटरा में मौसम बदलने के दौरान होने वाली परेशानियों से श्रद्धालुओं के बचाया जा सके इसके लिए मौसम विभाग की तरफ से यात्रा के दौरान मौसम के मिजाज की सटीक जानकारी वीडियो वॉल पर दी जाएगी.

यात्री उत्साहित
वीडियो वॉल लगने से माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं. उनका कहना है इन वीडियो वॉल के जरिये न केवल वो माता के दर्शन यात्रा के दौरान कर रहे हैं बल्कि यात्रा के दौरान किस जगह पर क्या सुविधा है इसकी जानकारी मिलने से उनकी यात्रा आसान भी हो रही है. दूसरी तरफ कोरोना महामारी के बाद मिली ढील से यात्रा में तेज़ी आई है. सैकड़ों श्रद्धालु हर दिन दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. श्रद्धालुओं को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट वैक्सीनशन कि दो डोज के सर्टिफिकेट के देखने के बाद ही श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए भेज जा रहा है. जो श्रद्धालु बिना टेस्ट के पहुंचे है उनके लिए रेलवे स्टेशन बाणगंगा में कोरोना टेस्ट की सुविधा भी श्राइन बोर्ड द्वारा रखी गई है.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।