Indore News. नगर निगम ने लोक अदालत को लेकर राजस्व वसूली के मामले में लक्ष्य निर्धारित किया था। इस मामले में तय समय से पहले ही निगम के अधिकारी कुर्सियां छोड़कर चले गए। जिसके कारण लक्ष्य नहीं बढ़ पाया। यहां कई लोगों का टैक्स भी गलत निकाला गया था, जिस कारण कई लोगों राजस्व जमा नहीं किया। शहर में 19 जोन में लगी लोक अदालत में शनिवार को 20 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, जिसमें देर शाम तक चली अदालत में 12 करोड़ की राशि प्राप्त हुई। इस दौरान संपत्ति कर में 11 करोड़ 40 लाख रुपए और जलकर के 60 लाख ही जमा हो पाए । जोन वार कहां कितनी राशि मिली, निगम के अधिकारियों ने यह लक्ष्य अभी जारी नहीं किया है।
सर्वे कंपनियों की गलफत से लौटे कई लोग
संपत्ति कर की जानकारी जुटाने के लिए नगर निगम ने कुछ माह पहले निजी कंपनी को काम सौंपा था। उनके द्वारा तैयार की गई राशि निगम की राशि से तीन गुना निकली। ऐसे में जब पीड़ित अपना संपत्तिकर भरने पहुंचे तो ज्यादा राशि होने पर वापस चले गए। इसके साथ ही लोक अदालत में कई अधिकारी शाम पांच बजे के पहले ही चले गए जिसमें यहां आनी वाली आम जनता अपनी परेशानी को लेकर उनसे नहीं मिल पाई।