Crime News Indore – अपराधियों के बढ़ते हौसले कहीं पुलिस पर, तो कहीं डॉक्टर पर, हमला कांग्रेस ने लगाया पंगु सरकार का आरोप 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
3 Min Read

Indore Crime News. ऐसा लगता है की इंदौर के बदमाशों में खाकी का खौफ खत्म हो गया है। इसकी बानगी राऊ के टीही फाटे पर रविवार रात पौने 9 बजे देखने को मिली। यहां एक हेड कांस्टेबल बदमाश की तलाशी ले रहा था तभी उसने चाकू से पेट पर हमला कर दिया। दूसरे कांस्टेबल ने पीछा कर उसे दबोचा तो उस पर भी हमला किया और फरार हो गया। यह सारा घटनाक्रम उस वक्त हुआ जब शाम से रात तक दोनों एसपी सहित पूरा पुलिस फोर्स सड़कों और चौराहों पर चेकिंग कर रहा था।

एएसपी शशिकांत कनकने ने बताया कि राऊ थाने के हेड कांस्टेबल मोहम्मद अमीन और कांस्टेबल अजय सिंह चेकिंग कर रहे थे। एक रेस्त्रां संचालक से उन्हें एक संदेही बदमाश के घूमने की जानकारी मिली। वे दोनों बदमाश के पास पहुंचे तो वह भागने लगा। हेड कांस्टेबल अमीन ने दबोचा तो बदमाश ने चाकूनुमा नुकीले हथियार से उनके पेट में वार कर दिया। इसके बाद पकड़ से छूटकर भागने लगा। कांस्टेबल अजय सिंह ने उसे दबोचा तो बदमाश उस पर भी वार कर पास में मक्के के खेत में छुप गया। हेड कांस्टेबल को चोइथराम हॉस्पिटल ले जाया गया है।जहाँ उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

ऐसा ही एक मामला शनिवार रात विजय नगर थाने से चंद कदम दूरी पर हुआ जहां बाइक सवार बदमाशों ने डा. संगीता पाटिल को लूटने का प्रयास किया। उन्हें स्कूटर से गिराकर घायल किया। बदमाश पर्स ले जाने में सफल तो नहीं हो पाए लेकिन डॉक्टर के सिर में कई फ्रैक्चर हो गए। कंधा भी टूट गया। गंभीर स्थिति के चलते वेंटिलेटर पर रखा गया है। अनूप नगर निवासी 51 वर्षीय डा. संगीता 24 वर्षीय बेटी निहारिका के साथ स्कूटर पर स्कीम-78 की ओर जा रही थीं। विजय नगर चौराहे से मुड़ते ही बाइक सवार तीन बदमाश पीछा करने लगे। बदमाशों ने बाइक को स्कूटर से सटाया, तो निहारिका का संतुलन बिगड़ा। बदमाशों ने डा. संगीता के कंधे पर टंगा पर्स छीनना चाहा, लेकिन उन्होंने पर्स नहीं छोड़ा। छीना-झपटी में वे स्कूटर से गिर गईं।

मामले में सेवानिवृत्त एडीजी पन्नालाल ने कहा है कि अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया। टीआइ कुछ काम नहीं कर रहे। अफसर बन गए हैं, जबकि उन्हें पूरे इलाके की जानकारी होनी चाहिए। वहीं कांग्रेस नेता और वकील पी के द्विवेदी ने अनेकों आरोप लगाते हुए सरकार को पंगु कहा है |

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।