Viral Dance Video In Indore: अचानक जेब्रा क्रॉसिंग पर डांस करने लगी युवती, जाने मामला 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Viral Video. मंगलवार को एक युवती के डांस का वीडियो वायरल हुआ। दोपहर में वह रसोमा लेबोरेटरी चौराहा इंदौर पर ट्रैफिक सिग्नल रुकते ही जेब्रा क्रासिंग पर डांस करने लगी। पहले तो लोगों को लगा कि यह ट्रैफिक से सम्बंधित कोई अभियान है, जिसमें वह लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के संदेश देने के अभियान से जोड़कर देख रहे थे। बाद में स्तिथि साफ़ हुई, युवती का यह वीडियो तेजी से शहर में वायरल हुआ और जल्द ही इंटरनेट मीडिया पर छा गया।

हालांकि युवती की इस हरकत पर ट्रैफिक पुलिस ने संज्ञान लेते हुए वीडियो शूट करने वाले युवक और युवती की जानकारी जुटाई। ट्रैफिक एएसपी अनिल पाटीदार ने बताया कि बुधवार को युवती को ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन का नोटिस दिया जाएगा। उसका नाम श्रेया कालरा है और युवती की वीडियो शूट करने वाले युवक का नाम कुशाल चौहान है। श्रेया तीन दिन पहले जंजीरवाला मार्ग पर भी एक कार पर खड़े होकर डांस करती नजर आई थी। तब भी ट्रैफिक जाम भी हो गया था। युवती ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी वीडियो शेयर किया और खुद को डिजिटल क्रिएटर बताया हैै।

गौरतलब है कि इस तरह इंटरनेट मीडिया पर रातों रात नाम कमाने और लोगों के ध्यान खींचने के लिए इस तरह के वीडियो बनाते हैं और अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट से पोस्ट करते हैं।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।