इंदौर: नशे में धुत होटल कर्मचारियों की कार नाले में गिरी, तीन की मौत, तीन गंभीर, चोरल डैम जा रहे थे

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

 

इंदौर: नशे में धुत होटल कर्मचारियों की कार नाले में गिरी, तीन की मौत, तीन गंभीर, चोरल डैम जा रहे थे

इंदौर में कार हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना जिले के बडगोंदा थाना क्षेत्र में हुई। यह जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर है। बताया गया है कि कार सवार युवक नशे में धुत थे।

पुलिस के अनुसार हादसे की शिकार कार बडगोंदा मार्ग की एक संकरी पुलिया से नाले में जा गिरी थी। घटना शुक्रवार अल सुबह की बताई गई है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे हताहतों को निकाला।

विक्रम, बद्री व एक अन्य की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं, तीन घायलों- धर्मेंद्र पुत्र जगदीश, दिलीप पुत्र बाग सिंह व विक्रम पुत्र नरेश को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस व ग्रामीणों के अनुसार कार सवार युवक नशे में धुत थे। संभवत: रफ्तार तेज होने के कारण पुलिया से टकरा कर कार नाले में जा गिरी। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। गांव वालों ने बताया कि हताहत युवक क्षेत्र के एक निजी रेस्टोरेंट के कर्मचारी हैं। सब इंस्पेक्टर जीएस बामनिया ने बताया कि हताहत युवक महू से चोरल डैम जा रहे थे। मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।