Indore News – आईआईएम इंदौर अपने नाम हुए राऊ चौराहे को विकसित करेगा

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) इंदौर को रविवार 25 वर्ष पूर्ण हो गए। संस्थान ने इस अवसर पर आज के दिन को सेलिब्रेट किया। आईआईएम निदेशक प्रो. हिमांशु राय ने कहा हमने प्रशासन से बात कर राऊ चौराहे को विकसित करने की इच्छा जाहिर की थी।
प्रशासन ने इसके लिए हमें जिम्मेदारी सौंप दी है। आज संस्थान के 25 वर्ष पूरे होने पर संस्थान घोषणा करता है कि आज राऊ चौराहे का नाम आईआईएम इंदौर चौराहा होगा। प्रो. राय ने कहा कि आईआईएम इंदौर और इसके आसपास के विकास के लिए भी काम कर रहा है। सरकार साथ मिलकर प्रदेश के तीन लाख शिक्षकों को प्रशिक्षण देने के लिए वीडियो मॉड्यूल तैयार किए हैं। मुख्य अतिथि बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप के मैनेजमेंट डायरेक्टर अल्पेश शाह ने कहा कि मकसद, टीम, लगातार कोशिश और मेहनत से किसी भी काम में सफलता पाई जा सकती है। कार्यक्रम बेस्ट टीचर्स और बेस्ट स्टाफ अवार्ड समारोह भी किया जाएगा। जो अधिकारी और कर्मचारी संस्थान के साथ 10 और 20 वर्षों से जुड़े हैं उन्हें भी अवार्ड दिए गए। इस दिन आईआईएम पाडकोस्ट और कैम्पस एप भी लांच किया गया। एप में आईआईएम इंदौर से संबंधित कई जानकारियां रहेगी। संस्थान के पीजीपी, आइपीएम, पीजीपी एचआरएम के विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।