Indore News – आजादी अमृत महोत्सव के तहत स्कूल मेंटल हेल्थ एण्ड इंटेलेक्युअल डिसेबिलिटी विषय पर कार्यशाला सम्पन्न

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore News. आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज स्थानीय रविन्द्र नाटय में स्कूल मेंटल हेल्थ एण्ड इंटेलेक्युअल डिसेबिलिटी विषय पर शासकीय, अशासकीय संस्थाओं के प्राचार्यों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं परामर्शदाताओं की कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी श्रीमती जनक पलटा उपस्थित थी।
कार्यशाला में  अधीक्षक मानसिक रोग चिकित्सालय इंदौर डॉ० व्ही एस पाल, डॉ० पाली रस्तोगी, मनोचिकित्सक डॉ कौस्तुभ रा. बागुल, मनोचिकित्सक श्री शरद कसेरा, परामर्श मनोवैज्ञानिक गुरु-दक्षिणा समूह डॉ० लवीना सिंह, परामर्श मनोवैज्ञानिक गुरु दक्षिणा समूह डॉ० राजीव त्रिपाठी ने बच्चों एवं शिक्षकों को जागरूक करने के तौर-तरीकों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में अपर आयुक्त नगर निगम इंदौर श्री अभय राजनगाँवकर द्वारा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय श्रीमती सुचिता तिर्की बैक द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।