Crime News Indore – समलैंगिक पति से परेशान महिला ने DIG से की शिकायत कहा-.दोस्तों के साथ पति आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर डालता है, मदद कीजिए

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Crime News. मंगलवार को डीआईजी ऑफिस इंदौर में एक अनोखा मामला देखने को मिला है जिसमे एक पत्नी अपने पति के समलैंगिक संबंधों से परेशान होकर पुलिस की शरण मे पहुँची है।पीड़ित महिला ने अपने पति के खिलाफ समलैंगिक संबंधों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र है।महालक्ष्मी नगर में रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके पति का उसके एक दोस्त के साथ संमलैंगिक संबंध है जिससे महिला परेशान है।महिला ने आरोप लगाया है कि उसका पति अपने दोस्त के साथ अश्लील फोटो खींचकर फेसबुक पर पोस्ट करता है और उसमें महिला को टैग करता है।जिससे पत्नी को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है औऱ उसकी छवि खराब हो रही है।

महिला ने बताया कि उसका पति दीपक गुप्ता एसबीआई बैंक में फैकल्टी के तौर पर शिवपुरी में कार्यरत है।पारुल की शादी दीपक गुप्ता के साथ 2015 में हुई थी। पारुल ने दीपक गुप्ता के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज कराया हुआ है। दीपक के उसके एक दोस्त के साथ गलत सम्बंध है और वह लगातार पारुल को फेसबुक पर दोस्त के साथ अश्लील फोटो खिंच कर पारुल को टैग करता है और परेशान कर रहा है।

महिला ने बताया कि पहले वह लसूड़िया थाने पर इस मामले की शिकायत लेकर पहुँची थी लेकिन थाने पर किसी ने उसकी बात को गम्भीरता से नही लिया और न ही उसकी शिकायत दर्ज की।जिसके बाद पीड़िता डीआईजी मनीष कपुरिया के पास अपनी शिकायत लेकर पहुची।डीआईजी ने लसूड़िया टीआई को मामले की जांच कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए है।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।