Indore News – कमर्शियल प्रॉपर्टी का रेसिडेंशियल अकाउंट खोलकर जमा की टैक्स की रकम, इंदौर निगम के दो अफसर सस्पेंड

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
1 Min Read

Indore News. इंदौर नगर निगम के दो अफसर सस्पेंड किए गए हैं। दोनों ने कमर्शियल प्रॉपर्टी का रेसिडेन्सियल अकाउंट खोलकर उसमें रुपए जमा करा दिए। निगम आयुक्त ने प्रॉपर्टी टैक्स का गलत अकाउंट खोलने के मामले में दोनों पर कार्रवाई की।

जोनल क्रमांक 10 के साकेत नगर के अंतर्गत आने वाले वार्ड के प्रधान सहायक राजस्व अधिकारी संजय पंवार और सहायक राजस्व निरीक्षक ऋषि पांडे को निलंबित किया गया है। दोनों को ट्रेचिंग ग्राउंड में अटैच किया गया है। विभागीय जांच के आदेश भी हुए हैं।

दोनों ने पालीवाल नगर पानी की टंकी के पास 8500 स्क्वेयर फीट स्थित प्लाट का खाता खोला था। इसमें कोई भी दस्तावेज दोनों अधिकारियों द्वारा नहीं लिया गया था। बाद में निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के पास एक जानकारी पहुंची। इसमें वहां व्यावसायिक संपत्ति की बात बताई गई। इस मामले की जांच हुई तो कई अनियमितता पाई गई। पाया गया कि निगम के खाते में जमा होने वाली राशि के साथ छेड़छाड़ हुई है। इसी के साथ निगम के रिकॉर्ड में संपत्ति के दस्तावेज भी नहीं पहुंचे थे। इस मामले में एक पत्र के माध्यम से जानकारी देते हुए दोनों कर्मचारियों को हटा दिया गया।

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।