Indore Property News – अतिरिक्त 30 फीसदी निर्माण को लेकर…कम्पाउंडिंग के लिए जोन कार्यालयों पर कल लगेगा विशेष शिविर

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore Property News. मप्र सरकार द्वारा कम्पाउंडिंग को लेकर जारी दिशा निर्देश का पालन करते हुए नगर निगम इंदौर जल्द ही जोनवार कम्पाउंडिंग शिविर लगाएगा। यह निर्णय निगमायुक्त प्रतिभा पाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई भवन अनुज्ञा और कम्पाउंडिंग की समीक्षा बैठक में लिया गया। बैठक सिटी बस आफिस में संपन्न हुई। आयुक्त पाल ने बताया कि मध्य प्रदेश भूमि विकास नियम 2012 के नियम 21 के उपनियमों में कम्पाउंडिंग के नियम संसोधित हो चुके हैं। अब विभिन्न उपयोग के लिये निर्मित भवनों में 30 प्रतिशत अतिरिक्त निर्माण की कम्पाउंडिंग की जा सकती है। इसके लिए कंपाउंडिंग शुल्क निर्धारित है।
पाल ने सभी बीओ और वीआई को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन की गाइडलाइन अनुसार अपने क्षेत्र के अवैध निर्माण को वैध कराएं। ताकि संशोधित नियमों का लाभ लोगों को मिल सके। झोन पर कैम्प लगाएं। कम्पाउंडिंग के लिए 3 अक्टूबर को सभी जोनो पर कैंप लगाए। कैंप में आने वाले नागरिकों से किस प्रकार से आवेदन लिया जाना है और आवेदन के साथ क्या-क्या दस्तावेज संलग्न किये जाना है, कितना शुल्क लगेगा जैसी जानकारी दें। पाल ने कहा कि जिन मामलों में कोर्ट ने संबंधित को सुनने और निर्णय पारित करने के निर्देश दिए हैं उनका समय सीमा में निराकरण आदेश जारी करें। बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं हो इसका ध्यान रखे। भवन अनुज्ञा से संबंधित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में हो।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।