National News – जय माता दी उद्घोष के साथ प्रियंका गांधी ने शुरू किया चुनाव प्रचार

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

नेशनल न्यूज़.कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की हिंदुत्व शैली का मुकाबला करने के लिए रविवार को वाराणसी की रैली में अपने भाषण से पहले जय माता दी का उद्घोष किया।

उन्होंने कहा, मैं नवरात्रों में उपवास कर रही हूं। इसलिए मैं अपना संबोधन मां की स्तुति से शुरू करना चाहती हूं। इसके बाद उन्होंने श्लोक पढ़ा फिर जय माता दी का उद्घोष किया।

यह पहली बार नहीं है, जब प्रियंका ने अपनी धार्मिकता का प्रदर्शन किया है। नवरात्र के पहले दिन उन्होंने लखनऊ के मारी माता मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की थी। उन्हें रुद्राक्ष की माला पहने देखा गया है।

कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने कहा, उन्होंने जय माता दी का जाप किया, क्योंकि देवी दुर्गा इस नवरात्र में राक्षसों को नष्ट कर देंगी, राक्षस जो लोगों के जीवन आजीविका को नष्ट कर रहे हैं।

रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने किसानों गरीबों के साथ हो रहे अन्याय के मुद्दे पर केंद्र राज्य सरकारों पर निशाना साधा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वाराणसी में आयोजित ‘किसान न्याय’ रैली में बीजेपी मोदी सरकार पर निशाना साधा. प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 16,000 करोड़ रुपये में अपने लिए दो विमान खरीदे थे. उन्होंने सिर्फ 18,000 करोड़ रुपये में इस देश की पूरी एयर इंडिया को अपने अरबपति दोस्तों को बेच दिया. कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि पीएम मोदी ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को ‘आंदोलन जीवी’ आतंकवादी कहा. योगी जी ने उन्हें गुंडे कहा उन्हें धमकाने की कोशिश की. वहीं मंत्री (अजय कुमार मिश्रा) ने कहा कि वह 2 मिनट के भीतर विरोध करने वाले किसानों को लाइन में लगा देंगे.

Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।