Indore News – जो काम नहीं करे,उसका वेतन काटो और सड़क साफ करवाओ – पाल 

By
sadbhawnapaati
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार...
2 Min Read

Indore News. निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने बुधवार को नगर निगम के राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में सहायक राजस्व अधिकारियों (एआरओ) और बिल कलेक्टरों को जमकर फटकारा। वे बोली कि जो बिल कलेक्टर काम नहीं करे, उससे सड़क साफ कराओ। राजस्व विभाग कोई उनकी जागीरदारी नहीं है। जो काम नहीं करे, उसका वेतन रोको। बैठक के दौरान काम संतोषजनक नहीं होने पर आयुक्त ने जोन-13 वार्ड 59 के बिल कलेक्टर यतीश पांडे को स्वास्थ्य विभाग में स्थानांतरित कर दिया।
सिटी बस आफिस में ली गई बैठक में आयुक्त बोली कि बड़े बकायादारों की संपत्तियां जब्त करने की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। जो अधिकारी लक्ष्य के अनुसार वसूली नहीं करेगा, उसे स्वास्थ्य विभाग में सफाई संबंधी काम सौंपे जाएंगे। जो कालोनाइजर खाली भूखंडों का टैक्स जमा नहीं कर रहे हैं, उनके लाइसेंस निरस्त करनेे की कार्रवाई करें। ऐसे मामलों की जानकारी कालोनी सेल को दें। बकाया कर होने पर खाली प्लाटों पर बिल्डिंग परमिशन भी नहीं जारी की जाए। वे बोली कि जो संपत्तियां रेकार्ड में तो आवासीय दर्ज हैं, लेकिन मौके पर उनका व्यावसायिक उपयोग हो रहा है, उनके मालिकों से अंतर की राशि वसूली जाए। इसी तरह निगम रेकार्ड में दर्ज संपत्ति का आकार मौके पर ज्यादा होने पर या संपत्ति का खाता नहीं खुला हो, तो ऐसे मामलों में भी संपत्ति स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। जिन खाली प्लाटों का टैक्स जमा नहीं हुआ, वहां जब्ती के बोर्ड लगाए जाएं। बैठक में निगम की अपर आयुक्त भव्या मित्तल, उपायुक्त लता अग्रवाल, सभी एआरओ और बिल कलेक्टर आदि उपस्थित थे।
Share This Article
Follow:
"दैनिक सदभावना पाती" (Dainik Sadbhawna Paati) (भारत सरकार के समाचार पत्रों के पंजीयक – RNI में पंजीकृत, Reg. No. 2013/54381) "दैनिक सदभावना पाती" सिर्फ एक समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज की आवाज है। वर्ष 2013 से हम सत्य, निष्पक्षता और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों पर चलते हुए प्रदेश, देश और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण खबरें आप तक पहुंचा रहे हैं। हम क्यों अलग हैं? बिना किसी दबाव या पूर्वाग्रह के, हम सत्य की खोज करके शासन-प्रशासन में व्याप्त गड़बड़ियों और भ्रष्टाचार को उजागर करते है, हर वर्ग की समस्याओं को सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना, समाज में जागरूकता और सदभावना को बढ़ावा देना हमारा ध्येय है। हम "प्राणियों में सदभावना हो" के सिद्धांत पर चलते हुए, समाज में सच्चाई और जागरूकता का प्रकाश फैलाने के लिए संकल्पित हैं।